बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने सलमान से 3 गुना ज्यादा ली फीस: फिल्म के ब्लॉकबस्टर होते ही छोड़ दी इंडस्ट्री

<p>बॉलीवुड के &lsquo;भाईजान&rsquo; सलमान खान आज के समय में बॉलीवुड के सबसे महंगे सुपरस्टार हैं, लेकिन आज से 34 साल पहले जब सलमान अपनी पहली लीड हीरो वाली फिल्म &lsquo;मैंने प्यार किया&rsquo; कर रहे थे, तो उस वक्त उनसे 3 गुना ज्यादा फीस फिल्म की लीड एक्ट्रेस भाग्यश्री को मिला था, लेकिन ऐसा क्या हुआ था कि पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होते ही भाग्यश्री ने फिल्मों से दूरी बना ली थी?&nbsp;</p>

बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसने सलमान से 3 गुना ज्यादा ली फीस: फिल्म के ब्लॉकबस्टर होते ही छोड़ दी इंडस्ट्री
18-12-2023 - 09:27 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

29 दिसंबर 1989 में जब सलमान खान और भाग्यश्री अपनी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो यह फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और देखते ही देखते यह फिल्म साल 1989 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई थी।
इस फिल्म के बाद, दर्शकों ने काफी समय तक सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी का इंतजार किया, लेकिन दोबारा यह जोड़ी नजर नहीं आई, क्योंकि उस वक्त भाग्यश्री ने एक बड़ा फैसला ले लिया था, वो फैसला क्या था... हम आपको आज बताएंगे, हालांकि उसके बाद भी उन्हें कुछ और भी फिल्मों में देखा गया, लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई।
बता दें, फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान की फीस उनके साथ नजर आईं एक्ट्रेस भाग्यश्री से काफी कम थी। जी हां, ये चैंकाने वाला जरूर है लेकिन सच है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान को भाग्यश्री से कम फीस मिली थी।
साल 1989 में सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में भाग्यश्री की फीस सलमान से 3 गुना ज्यादा थी और सबसे बड़ी बात तो ये थी कि यह भाग्यश्री की पहली फिल्म थी। इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था।
खबरों की मानें तो अपनी पहली फिल्म के लिए भाग्यश्री ने 1 लाख रुपये फीस के तौर पर लिए थे, जबकि उस वक्त सलमान खान को ‘मैंने प्यार किया’ के लिए लगभग 40 हजार रुपये ही मिले थे, लेकिन ये आज से 34 साल पुरानी बात है।
आज सलमान खान एक फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज करते हैं, क्योंकि इन 34 सालों में वह बॉक्स ऑफिस के हिट मशीन बन चुके हैं। बता दें, फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। लोगों के बीच दोनों ही रातोंरात मशहूर हो गए थे।
लगभग 1 करोड़ में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 28 करोड़ रुपये की कमाई करने सफल रही थी और 1989 में यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब बात करें भाग्यश्री की, तो पहली फिल्म हिट होती ही उन्होंने शादी कर ली थी और फिर कुछ चंद फिल्में करने के बाद पर्दे से दूर हो गई थीं।
दरअसल, उन्होंने 1990 में हिमालय दसानी से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। उनके बेटे अभिमन्यु दसानी ने 2019 की फिल्म श्मर्द को दर्द नहीं होताश् में अपने प्रदर्शन के लिए बेस्ट मेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था, जबकि उनकी बेटी अवंतिका दासानी ने वेब सीरीज श्मिथ्याश् से अपने अभिनय करिअर की शुरुआत कीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।