बीटीएस नहीं कर पाएगा दो साल तक परफाॅर्म..! बैंड के मेंबर्स ज्वाइन करेंगे आर्मी 

<p><em><strong>के पाॅप की पहचान बन चुके साउथ कोरिया के बैंड ग्रुप बीटीएस के सभी मेंबर्स जल्द ही अपने देश की आर्मी ज्वाइन करने वाले हैं।</strong></em></p>

बीटीएस नहीं कर पाएगा दो साल तक परफाॅर्म..! बैंड के मेंबर्स ज्वाइन करेंगे आर्मी 
18-10-2022 - 06:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुनियाभर में लोकप्रिय बीटीएस बैंड स्टेज से दूर होने वाला है। के पाॅप की पहचान बन चुके साउथ कोरिया के बैंड ग्रुप बीटीएस के सभी मेंबर्स जल्द ही अपने देश की आर्मी ज्वाइन करने वाले हैं। साउथ कोरिया के रूल्स के हिसाब से 18 से लेकर 28 साल तक के सभी युवाओं को आर्मी में दो साल की ट्रेनिंग लेनी जरूरी होती है। बीटीएस के जितने भी मेंबर्स हैं, उनमें से एक को छोड़कर सभी की उम्र 28 से कम है इसलिए रूल्स के तहत उन्हें भी आर्मी में अपनी सर्विस देनी जरूरी है। इसलिए अब अगले दो सालों तक बीटीएस के मेंबर्स स्टेज पर परफॉर्म करते नहीं दिखेंगे।
साउथ कोरिया के रूल्स
साउथ कोरिया को अपने पड़ोसी देश नॉर्थ कोरिया से हमेशा युद्ध का डर बना रहता है इसलिए साउथ कोरिया की सरकार ने नियम बनाया है कि 18 से लेकर 28 साल के प्रत्येक युवा को अपनी 30 साल की उम्र पूरी करने से पहले आर्मी में दो साल तक की सर्विस देनी जरूरी होती है। इसी रूल्स के तहत बीटीएस मेंबर्स भी अब जल्द ही अपने देश की ऑर्मी ज्वाइन करेंगे।
दुनिया का सबसे फेमस बैंड ग्रुप 
बता दें कि बीटीएस बैंड ग्रुप दुनिया के सबसे फेमस बैंड ग्रुप में से एक है। इसे बैंगटन बॉय्ज नाम से भी जाना जाता है, इस बैंड के ग्रुप मेंबर्स भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। डायनामाइट और बटर जैसे हिट गाने बीटीएस ने ही रिकॉर्ड किए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।