कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में विधानसभा स्पीकर जोशी सहित 6 ने नहीं डाला वोट... खड़गे को राजस्थान से उम्मीदें

<p><em><strong>कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग तो पूरे देश में हुई। मगर इस वोटिंग में पूरे देश का ध्यान राजस्थान पर था</strong></em></p>

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में विधानसभा स्पीकर जोशी सहित 6 ने नहीं डाला वोट... खड़गे को राजस्थान से उम्मीदें
18-10-2022 - 06:43 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सोमवार को राजस्थान में कुल 414 डेलिगेट्स में से 393 ने जयपुर में वोट डाला। जबकि 15 डेलीगेट्स ने दिल्ली में अपना वोट दिया। इनमें पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा सहित कई लोग शामिल रहे। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी सहित 6 लोग वोट डालने नहीं पहुंचे।
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग तो पूरे देश में हुई। मगर इस वोटिंग में पूरे देश का ध्यान राजस्थान पर था। कुछ दिन पहले सीएम अशोक गहलोत के आउट ऑफ प्रोटोकॉल मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में वोट की अपील करने से राजस्थान एक बार फिर चर्चा में आ गया था।
स्पीकर किसी पार्टी का मेंबर नहीं होता
स्पीकर डॉ. सीपी जोशी का नाम डेलीगेट्स में इसलिए था क्योंकि वे पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष हैं। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के नाते वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के वोटर्स की लिस्ट में शामिल किए गए थे लेकिन वे संवैधानिक पद पर होने के कारण वोट डालने पीसीसी नहीं पहुंचे।
19 को आएगा परिणाम, राजस्थान में खड़गे भारी
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए हुई वोटिंग का परिणाम बुधवार 19 अक्टूबर को आ जाएगा। इसी के साथ कांग्रेस को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। सोमवार को हुई वोटिंग में राजस्थान में मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आया। इससे खड़गे राजस्थान से अच्छी लीड लेते नजर आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।