राजस्थान में 657 किलोमीटर तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 7 जिलों में होंगे 9 स्टेशन

<p><em><strong>दिल्ली और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलने से सबसे ज्यादा फायदा राजस्थान को होगा। बुलेट ट्रेन प्रदेश के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। इसके लिए 9 स्टेशन बनाए जाएंगे।</strong></em></p>

राजस्थान में 657 किलोमीटर तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 7 जिलों में होंगे 9 स्टेशन
14-01-2023 - 02:20 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश के 2 बड़े व्यावसायिक शहरों अहमदाबाद और मुंबई को हाई स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना को आगे बढ़ाने के बाद अब दिल्ली-अहमदाबाद के बीच भी बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। दिल्ली और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलने से सबसे ज्यादा फायदा राजस्थान को होगा। बुलेट ट्रेन प्रदेश के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। इसके लिए 9 स्टेशन बनाए जाएंगे।
प्रस्तावित दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का बड़ा हिस्सा राजस्थान के हिस्से आएगा। बुलेट ट्रेन राजस्थान के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। इसके लिए 9 खास स्टेशन भी बनाए जाएंगे। बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद के बाद दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। 
इन जिलों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन 
बताया जाता है कि दिल्ली-अहमदाबाद रेल परियोजना की कुल लंबाई 875 किलोमीटर होगी. इनमें से 657 किलोमीटर का ट्रैक राजस्थान से होकर गुजरेगा। इससे राजस्थान को काफी लाभ मिलने की संभावना है। अब तक की योजना के मुताबिक दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ ही अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डुंगरपुर से होकर गुजरेगी। 
यहां बनेंगे बुलेट रेलवे स्टेषन
राजस्थान में बुलेट ट्रेन के ठहराव के लिए बेहरोर, शाहजहांपुर, जयपुर, अजमेर, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और डूंगरपुर में विशेष तौर पर स्टेशन बनाए जाएंगे। उदयपुर में बुलेट ट्रेन के लिए 127 किलोमीटर तक के लिए पटरी बिछाई जाएगी। नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन के अधिकारी इस बाबत प्रेजेंटेशन भी दे चुके हैं। मालूम हो कि अहमदाबाद को मुंबई से जोड़ने के लिए पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। अहमदाबाद-मुंबई, अहमदाबाद-दिल्ली के साथ ही वाराणसी-हावड़ा के बीच भी बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है।
हाईस्पीड रेल नेटवर्क की तैयारी
केंद्र सरकार देशभर में हाईस्पीड रेल नेटवर्क का जाल बिछाने की तैयारी में जुटी है, ताकि आवागमन को सुगम और त्वरित बनाया जा सके। आने वाले समय में राजस्थान को भी इसका लाभ होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।