राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में हलचल... नया सीएस जल्द, ये 5 अधिकारी हैं रेस में

<p><em><strong>नई सरकार के साथ ही ब्यूरोक्रेसी में हलचल बढ़ गई है। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा के कार्यकाल के 12-13 दिन ही बचे हैं। ऐसे में जल्द ही प्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी। उधर, दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए सुधांश पंत, वी। श्रीनिवास, नरेशपाल गंगवार आदि आईएएस को जयपुर बुलाए जाने की चर्चा है।</strong></em></p>

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में हलचल... नया सीएस जल्द, ये 5 अधिकारी हैं रेस में
18-12-2023 - 09:23 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नए सीएस के लिए रोहित कुमार सिंह और रजत मिश्र का नाम आगे हैं। हालांकि रोहित की सेवानिवृत्ति मार्च में है। ऐसे में रजत के साथ वी। श्रीनिवास, राजेश्वर सिंह, सुधांश पंत व शुभ्रा सिंह को मौका मिल सकता है। इधर, मंत्रिमंडल गठन के बीच फिलहाल ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव मुश्किल हैं। वर्तमान मुख्य सचिव का कार्यकाल पूरा कराने के बाद नए की नियुक्ति होगी।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 21 अफसर, 4 से 5 आएंगे जयपुर
वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 21 अफसर हैं। जानकारी के अनुसार पिछली वसुंधरा सरकार में प्रमुख सचिव रहे तन्मय कुमार, संजय मल्होत्रा और सिद्धार्थ महाजन फिलहाल जयपुर नहीं आ रहे हैं। संजय मल्होत्रा केंद्र सरकार में कैबिनेट सचिव की कतार में हैं, जबकि सिद्धार्थ महाजन पारिवारिक कारणों से नहीं आना चाहते। इनके अलावा रजत कुमार मिश्र, रोहित कुमार सिंह, नरेश पाल गंगवार, वी। श्रीनिवास आदि जयपुर आ सकते हैं।
प्रवीण व आलोक गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी संभव
परफॉर्मेंस के आधार पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता, प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता को महत्वपूर्ण पद दिए जा सकते हैं। अल्पसंख्यक विभाग में सचिव कृष्ण कुणाल और जयपुर की संभागीय आयुक्त अरुषि अजेय मलिक के लिए भी सीएमओ की पैरवी की जा रही है। दूसरी ओर, पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिम्मा कलेक्टरों पर है। केंद्र का प्लान इसे पूरे प्रदेश में हर क्षेत्र तक पहुंचाने का है। ऐसे में पहली सूची में जरूरत के अनुरूप कई जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।