महाराष्ट्र के नासिक में बस में लगी आग, 11 जिंदा जले... 

<p><em><strong>मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया</strong></em></p>

महाराष्ट्र के नासिक में बस में लगी आग, 11 जिंदा जले... 
08-10-2022 - 12:19 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

महाराष्ट्र  के नासिक जिले में एक प्राइवेट टूरिस्ट बस में शनिवार सुबह 5 बजे आग लगने की वजह से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक आग की इस घटना में 25 लोग चपेट में आए थे। चिंतामणि ट्रैवल की स्लीपर सीट वाली यह प्राइवेट बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। इस घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। इस हादसे के प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बस में 45 यात्री सवार थे। मृतकों में एक मासूम बच्चा और दस व्यस्क शामिल हैं। जब यह दुर्घटना हुई तब सभी यात्री बस में सो रहे थे। 
इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। फिलहाल घायलों का सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज शुरू है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया करवाने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की सूचना मिलने के बाद इन अधिकारियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के परिजनों को दो- दो लाख और घायलों को 50- 50 हजार की मदद का ऐलान किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।