80 साल के हुए अमिताभ, कर्मक्षेत्र में आज भी अडिग महानायक
<p><em><strong>जिंदगी के 8वें दशक में अमिताभ किसी युवा सितारे की तरह सक्रिय भी हैं और सफल भी। आरंभ की 14 में से 12 फिल्में फ्लॉप और फिर जंजीर ने बॉलीवुड और अमिताभ को ऐसा बांधा कि कल्पना करना भी मुश्किल है कि बिग बी के बिना हमारी फिल्में कैसी होती।</strong></em></p>
सदी के महानायक अमिताभ आज 80 साल के हो गए हैं। सात हिंदुस्तानी से शुरू हुआ फिल्मों का सफर ब्रह्मास्त्र और गुडबाय तक जारी है। 4-5 फिल्में रिलीज की कतार में हैं। जिंदगी के 8वें दशक में अमिताभ किसी युवा सितारे की तरह सक्रिय भी हैं और सफल भी। आरंभ की 14 में से 12 फिल्में फ्लॉप और फिर जंजीर ने बॉलीवुड और अमिताभ को ऐसा बांधा कि कल्पना करना भी मुष्किल है कि बिग बी के बिना हमारी फिल्में कैसी होती।
6 फीट 3 इंच का कद और छरहरा शरीर, सांवली रंगत और भारी आवाज। जहां गए वहां निराशा हाथ लगी। नौकरी मांगने के सिलसिले में अमिताभ रेडियो स्टेशन भी पहुंचे। ऑडिशन दिया तो उस जमाने की मशहूर आवाज रहे अमीन सयानी ने ये कहते हुए भगा दिया कि तुम्हारी आवाज सुनकर लोग डर जाएंगे।
2013 में दिए एक इंटरव्यू में बिग बी ने बताया कि रोजाना कर्ज वापस लेने वाले उनके दरवाजे पर खड़े होते थे। गालियां देते और धमकियां देते। कर्ज चुकाने के लिए ना पैसे थे ना कोई जरिया। अमिताभ घंटों इस बुरे दौर से गुजरने का हल सोचते। एक दिन वो इस फैसले पर पहुंचे कि वो एक अभिनेता हैं और वो इसमें माहिर हैं। अमिताभ सीधे यश चोपड़ा के पास पहुंच गए और कहा- मुझे काम दे दो। यश उस समय मोहब्बतें फिल्म बनाने वाले थे। मौका और हीरो दोनों सामने थे। यश ने उन्हें नारायण शंकर का कैरेक्टर दिया। कर्ज में डूबे अमिताभ कैरेक्टर रोल के लिए भी राजी हो गए। फिल्म रिलीज हुई और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। बेहतरीन अभिनय के लिए तारीफें बटोर रहे अमिताभ ने मोहब्बतें से दूसरी पारी शुरू की।
कंगाली छुपाने के लिए करवाई मरम्मत
अमिताभ के कंगाल होने की खबर आने पर उनके घर मीडिया वालों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। कंगाली छिपाने के लिए उन्होंने अपने घर जलसा की बाहरी मरम्मत करवाई और दरवाजा भी नया लगवाया, जिससे लोगों को लगे कि उनकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी है।
लग्जरी का अंबार
अमिताभ के पास आज 11 लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें रॉल्स रॉयल फैंटम, 2 बीएमडबल्यू, 3 मर्सडीज भी शामिल हैं। इसके अलावा अमिताभ के पास 260 करोड़ का प्राइवेट जेट भी है।
4 आलीशान बंगलों के मालिक
अमिताभ बच्चन के मुंबई में 4 आलीशान बंगले हैं, जिनके नाम जलसा, जनक, प्रतीक्षा और वत्स हैं। प्रयागराज में भी उनका घर है। अमिताभ अपने परिवार के साथ जुहू स्थित जलसा में रहते हैं जिसकी कीमत 120 करोड़ रुपये है। ये घर उन्हें सत्ते पे सत्ता फिल्म हिट होने पर रमेश सिप्पी ने फीस के रूप में दिया था। इसके अलावा अमिताभ के पास फ्रांस समेत कई शहरों में भी प्रॉपर्टी है।
What's Your Reaction?