नैनीताल में खाई में गिरी बस, छह की मौत, 28 लोग किए गए रेस्क्यू

<p><em>बताया जा रहा है कि बस में 40 लोग सवार थे। हादसे में छह की मौत हो गई है। राहत बचाव दल ने 28 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। बस नैनीताल से हिसार रही थी।</em></p>

नैनीताल में खाई में गिरी बस, छह की मौत, 28 लोग किए गए रेस्क्यू
09-10-2023 - 04:16 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हरियाणा के हिसार से स्कूली स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई एक बस खाई में गिर गई। बस में 40 लोग थे सवार। इस दौरान हादसे में महिला और एक बच्चे सहित छह की मौत हो गई जबकि 28 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया है। 

जानकारी के अनुसार, नैनीताल से हरियाणा वापस लौटते समय कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर हादसा हुआ। घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी लाया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया।

बचाव अभियान जारी

कुछ समय पहले एसएसपी पीएन मीना ने बताया था कि हादसे में 18 लोगों को बचाया जा चुका है, तीन लोगों की मौत हो गई है। आगे राहत बचाव अभियान जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।