ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग का छापा ऑफिस सील..!
<p><em>भारत के आयकर विभाग में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन यानी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई कार्यालयों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीबीसी के कार्यालयों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिये गये हैं।</em></p>
अकाउंट्स विभाग के कंप्यूटरों से दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इस बीच बीबीसी कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी छापे की जानकारी दे दी गई है। मुंबई और दिल्ली के कार्यालयों के अलावा देश के अन्य ठिकानों पर कार्यवाही की गयी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 60-70 सदस्यों वाली आयकर विभाग की टीमें बीबीसी के दफ्तर पहुंची थी और उन्होंने वहां सर्वे शुरू कर दिया। दफ्तर में अंदर आने और बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं बीबीसी पर आईटी के छापे की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'पहले उन्होंने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया और अब आयकर विभाग ने बीबीसी पर छापा मारा है। यह अघोषित तौर पर आपातकाल है'।
What's Your Reaction?