6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू: केरल, झारखंड, यूपी-उत्तराखंड की 1-1 और त्रिपुरा की 2 सीटों पर वोट
<p><em><strong>देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड और उत्तराखंड शामिल हैं, जहां 1-1 सीट पर चुनाव हो रहा है, जबकि त्रिपुरा की दो सीटों पर वोट डाले जाएंगे।</strong></em></p>
उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुपल्ली, त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट के लिए चुनाव होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक इन चुनावों के नतीजे 8 सितंबर को आएंगे। घोसी और धनपुर सीट पर मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से चुनाव हो रहे है। बाकी पांच सीटों पर मौजूदा विधायक का निधन होने के चलते चुनाव हो रहे हैं।
5 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगा इंडिया गठबंधन
इंडिया गठबंधन 5 सीटों- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर मिलकर चुनाव लड़ेगा। वहीं, धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (बंगाल) में इंडिया गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगीं।
सपा विधायक के इस्तीफे के बाद खाली हुई घोसी सीट
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट जुलाई में समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चैहान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई। दारा सिंह ने सपा छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली थी। अब वे भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां समर्थन दे रही हैं। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।
बंगाल में कांग्रेस-टीएमसी के बीच मुकाबला
पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर ज्डब्, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं, केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस और लेफ्ट के बीच मुकाबला होगा। यह सीट कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां कांग्रेस ने ओमान चांडी के बेटे को मैदान में उतारा है।
त्रिपुरा की दो विधानसभाओं में इंटरनेशनल बॉर्डर सील
त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट पर भाजपा और सीपीआई(एम) के बीच सीधा मुकाबला है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों की सीमा बांग्लादेश से लगती है। उपचुनाव के चलते यहां इंटरनेशनल बॉर्डर को सील कर दिया गया है। झारखंड की डुमरी सीट पर इंडिया और एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला है।
What's Your Reaction?