मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया यातायात पुलिस के लिये उपलब्ध कराई जा रही इंटरसेप्टर का निरीक्षण
<p><em><strong>मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को सांय पुलिस मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक से पूर्व यातायात पुलिस के लिए उपलब्ध कराई जा रही इंटरसेप्टर का अवलोकन किया। </strong></em></p>
राजस्थान यातायात पुलिस अब विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक तकनीक से लैस होने वाली है जैसे हाई डेफिनिशन कैमरा, एक किलोमीटर दूर रहकर भी वाहनों की गति माप सकने वाली गम, दिन और रात में तेज गति से जा रहे वाहनों की नंबर प्लेट का चित्र आदि। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यातायात पुलिस के लिये उपलब्ध कराई जा रही इंटरसेप्टर का निरीक्षण किया।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस वी के सिंह ने बताया कि यह 25 इंटेरसेप्टर्स आधुनिक 2022 डिजिटल जीपीएस, वाई फाई, इंटरनेट तकनीक से लैस हैं। इसमे उच्च गुणवत्ता हाई डेफिनिशन कैमरा सहित, एक किलोमीटर दूरी से वाहनों की गति मापने की क्षमता का स्पीड लेज़र गन उपलब्ध है। दिन में ढाई सौ मीटर और रात मे सौ मीटर से अधिक ओवरस्पीडिंग वाहनों का ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन सहित, चित्र और वीडियो लेकर इंटरनेट के जरिये NIC-ITMS ऑनलाइन ई-चलान जारी करने में सक्षम है। इसमे लेज़र ट्रैक गति कैमरा के अतिरिक्त, 360 डिग्री का कैमरा रिकॉर्डर, ब्रेथ अल्कोहल अनालाइजर , टिंट मीटर , LED साइनेज, LED लाइटबार और उच्च क्षमता का सायरन और PA सिस्टम उपलब्ध है। प्राइमरी रेस्क्यू और फर्स्ट एड किट भी है। इसे इंटीग्रा डिज़ाइन ने मारुति एर्टिगा वाहनों पर यह सिस्टम तैयार किया है। यह इंटरसेप्टर कुछ ही दिनों में ट्रेनिंग के पश्चात राजस्थान के सभी जिलों में उतारे जाएंगे।
What's Your Reaction?