डेयरी बूथ लेने आए उम्मीदवार ‘साइज’ के सवाल पर अटक गए

<p><strong><em>जयपुर शहर में 563 डेयरी बूथों के आवंटन के लिए इंटरव्यू शुरू हुए है। 18 मई से 7 जून तक (13 दिन) चलने वाले इन इंटरव्यू के लिए 1835 लोगों को कॉल किया है।&nbsp;</em></strong></p>

डेयरी बूथ लेने आए उम्मीदवार ‘साइज’ के सवाल पर अटक गए
19-05-2023 - 08:30 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर नगर निगम ग्रेटर में डेयरी बूथों के लिए आवंटन के लिए गुरुवार से इंटरव्यू शुरू हो गए। पहले दिन दो अलग-अलग बैच में 140 लोग इंटरव्यू देने पहुंचे। खास बात ये है कि इसमें 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट कर चुके लोग शामिल हुए है। इंटरव्यू के लिए यहां सुबह से लोगों की भीड़ रही। जयपुर शहर में 563 डेयरी बूथों के आवंटन के लिए इंटरव्यू शुरू हुए है। 18 मई से 7 जून तक (13 दिन) चलने वाले इन इंटरव्यू के लिए 1835 लोगों को कॉल किया है। इनमें से गुरुवार को 140 लोग पहुंचे, जिनके इंटरव्यू दो अलग-अलग टीम ने लिए। इंटरव्यू से एक दिन पहले लोगों को व्यक्तिगत कॉल करके इन्फॉर्मेशन दी गई।
डेयरी बूथ का स्टैंडर्ड साइज कितना होता है
इंटरव्यू के दौरान सभी लोगों से गिने-चुने 7-8 सवाल ही पूछे जा रहे है। इसमें एक सवाल डेयरी बूथ का स्टेंडर्ड साइज से संबंधित है, जिस पर सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे है। इंटरव्यू देने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उनसे सबसे पहला सवाल ही ये पूछा गया कि एक डेयरी बूथ का साइज कितना होना चाहिए। इसके अलावा परिवार का बैक ग्राउंड, एजुकेशन के बारे में भी पूछा जा रहा है। वहीं, डेयरी पर क्या-क्या प्रोडक्ट बेचे जाते है और किन-किन प्रोडक्ट का बेचना अवैध है! इस पर भी सवाल किए जा रहे हैं।
इन अधिकारियों का बनाया पैनल
पहले पैनल में उपायुक्त शिप्रा शर्मा (अध्यक्ष), राजस्व अधिकारी पवन मथुरिया (सदस्य सचिव), एईएन विकास शर्मा (सदस्य) है। वहीं, दूसरा पैनल उपायुक्त सोहनराम चैधरी (अध्यक्ष), राजस्व अधिकारी अजय कुमार (सदस्य सचिव), एईएन अखिलेश ओझा (सदस्य) का है।
इंटरव्यू प्रक्रिया पर उठाए थे सवाल
नगर निगम की ओर से लिए जा रहे इन इंटरव्यू को लेकर विधायक अशोक लाहोटी ने सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि इंटरव्यू में पास करने का कोई निर्धारण नहीं है। क्योंकि इसमें न तो एजुकेशन की बाध्यता है और न ही कोई अन्य योग्यता। ये इंटरव्यू केवल अपने चहेते जिनका लॉटरी में नंबर आ गया है, उनको बूथ आवंटित करने के लिए हो रहे हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।