जयपुर ईवी एक्सपो 9 अप्रेल से, शरीदों के आश्रितों को विशेष सहायता
<p><em>जयपुर ईवी एक्सपो-2024 का आयोजन 9 अप्रेल से 18 अप्रेल तक किया जाएगा। इसके लिए राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेम बैरवा ने नवीन प्रौद्योगिकी-एक एक्सपो के बैनर का विमोचन किया।</em></p>
इस एक्सपो में शहीदों के आश्रितों व सशस्त्र बलों के कार्मिकों/ परिवारजनों के सम्मान में उन्हें न्यूनतम मूल्य पर EVs / DEALERSHIP और अधिसंख्य लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास रहेगा। इस बात की विस्तृत जानकारी देते हुए सर्वत्र समृद्धि संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि इस एक्सपो में मुंबई की इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल निर्माता कंपनी LORD'S AUTOMATIVE द्वारा शहीदों के आश्रितों / परिवारजनों के पुनर्वास में सहयोग एवं सम्मानस्वरूप Electronic Vehicles की खरीद पर 35,000 ₹ तक की विशेष छूट दी जाएगी। शर्मा ने यह भी बताया कि और LORDS की डीलरशिप के लिए न्यूनतम खर्च पर व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिकाधिक आर्थिक, LOGISTIC और प्रक्रियात्मक सहयोग भी इस एक्पसो में उपलब्ध कराया जाएगा।
एक्सपो बैनर के विमोचन कार्यक्रम में LORDS AUTOMATIVE के CEO डा वीर सिंह, सर्वत्र समृद्धि संथन के अध्यक्ष सुनील शर्मा,के अलावा KSM एंटरप्राइजेज की कमला देवी, राज CAPF के वरिष्ठतम पदाधिकारी केसी यादव, IG (R) सुनील सिंह, बिजनेस आइकन्स, निवेशक, फाइनेंसर्स, समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?