सावधान! दबे पांव खलबली मचाने आ रहा ‘हामून’...! मूसलाधार बारिश का अलर्ट
<p><em><strong>बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान हामून के अगले छह घंटों में उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और एक दबाव में तब्दील होने की संभावना जताई जा रही है। इसके प्रभाव से कई जगहों में मूसलाधार बारिश होगी। इसके मद्देनजर चेतावनी भी जारी की गई है। इनमें मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण असम और मेघालय जैसी और भी कई जगहें हैं।</strong></em></p>
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात ‘हामून’ के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और अगले छह घंटों में एक दबाव में बदलने की संभावना जताई है। आईएमडी ने बुधवार को कहा कि उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवात ‘हामून’ 75-85 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ कमजोर पड़ने के बाद चटगांव के दक्षिण में बांग्लादेश तट को पार कर गया है।
यह खेपुपारा (बांग्लादेश) से लगभग 180 किमी पूर्व और चटगांव (बांग्लादेश) से 40 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में तटीय बांग्लादेश पर केंद्रित है। आईएमडी के अनुसार, इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और अगले छह घंटों के दौरान गहरे दबाव में कमजोर होने और अगले छह घंटों के दौरान एक दबाव में बदलने की संभावना है।
बारिश की चेतावनी
इसके प्रभाव से मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण असम और मेघालय में वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। 25 अक्टूबर को मिजोरम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 26 अक्टूबर को मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर और पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में 25 और 26 अक्टूबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
What's Your Reaction?