24 घंटे में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ...! आज से बदलेगा राजस्थान में मौसम, यहां होगी बारिश

<p><em><strong>एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग और सीमावर्ती क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।</strong></em></p>

24 घंटे में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ...! आज से बदलेगा राजस्थान में मौसम, यहां होगी बारिश
28-10-2023 - 09:06 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रदेश में सर्दी जोर पकड़ रही है। हवाओं में नमी बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट होने लगी है। गुरुवार को राज्य में 18 शहरों का तापमान 20 डिग्री से कम रहा। सबसे कम रात का पारा सीकर में 13 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार चैबीस घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जगह हल्की बारिश होगी।

मौसम विभाग जयपुर के अनुसार 27-28 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग और सीमावर्ती क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिसके असर से अगले सप्ताह में प्रदेश में सर्दी बढ़ेगी।
आगामी दिनों में राज्य में तापमान में विशेष उतार चढ़ाव होने की संभावना नहीं है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर नहीं होने से कोई नया मौसम तंत्र नहीं बनने के आसार है। जिससे मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव आने से सर्दी बढ़ने के आसार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।