सावधान! पल-पल रंग बदल रहा राजस्थान का मौसम... बारिश, ओले और गर्मी
<p>राजस्थान में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। प्रदेश में इसका सीधा असर राजधानी जयपुर सहित अजमेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग में नजर आएगा। इन इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ कुछ इलाकों में विभाग ने ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है। हालांकि कुछ इलाके सूखे रहेंगे।</p>
राजस्थान में मौसम को लेकर विभाग की ओर से मंगलवार को बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले दो दिन से तापमान में भी परिवर्तन दर्ज किया गया। जयपुर-अजमेर सहित कई शहरों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। जिसके चलते अब ठंड का असर कम होने के साथ गर्मी की आहट बढ़ गई है।
वहीं, पिछले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश भी दर्ज की गई है। जयपुर, जैसलमेर, चूरू, सीकर, झुंझुनू जिलों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश जैसलमेर में 39 मिमी और पूर्वी राजस्थान के सीकर में 10 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।
देश में प्रेरित परिसंचरण तंत्र पाकिस्तान और आसपास के पंजाब क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इसका प्रभाव राजस्थान में भी नजर आएगा। राजस्थान में 21 फरवरी को पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि, भरतपुर और जयपुर संभाग में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
What's Your Reaction?