चीनी बर्तन से लेकर फैंसी कपड़ों तक... जयपुर में यहां मिलेंगे बेहतरीन सामान

<p>जयपुर में लोग दूर-दूर से यहां के बाजारों में लगने वाले मेले या एक्सपो में जाते हैं। शहरवासियों को भी इन एक्सपो का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इनमें मिलने वाले सामान किफायती और सस्ते होते हैं।</p>

चीनी बर्तन से लेकर फैंसी कपड़ों तक... जयपुर में यहां मिलेंगे बेहतरीन सामान
21-02-2024 - 09:21 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर में लोग दूर-दूर से यहां घूमने आते हैं और घूमने के साथ लोग यहां के बाजारों या लगने वाले मेले या एक्सपो में पहुंच जाते हैं। शहरवासियों को भी इन एक्सपो का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इनमें मिलने वाले सामान बहुत ही किफायती और सस्ते होते हैं। ऐसा ही एक उमंग आर्ट एंड क्राफ्ट सिल्क एक्सपो जयपुर के राजापार्क में चल रहा हैं, जहां लोगों के घरेलू सजावटी सामान और विशेष रूप से अलग-अलग राज्यों के परिधान के लिए जमकर भीड़ उमड़ रही है। यह उमंग एक्सपो राजापार्क के भगतसिंह पार्क के लगा हुआ है, जहां शहर के लोग आकर अपनी पसंद का सामान खरीद रहे हैं।
उमंग एक्सपो में आपके लिए क्या है खास
राजापार्क में चल रहे इस एक्सपो में वैसे तो घरेलू उपयोग के सजावटी सामान मौजूद हैं। साथ ही साथ भारत के अलग-अलग राज्यों के फेमस कपड़े, जिसमें कर्नाटक, झारखंड, उत्तर प्रदेश और कश्मीर के बेहतरीन कपड़े भी यहां आपको मिल जाएंगे। उमंग में खासकर कपड़े, हैंडीक्राफ्ट, फर्नीचर और काॅरपोरेट जैसे ढेरों आइटम हैं। यहां 20 राज्यों के बुनकर आए हैं, जिनकी 50 से भी अधिक दुकानें लगी हैं। यहां सभी सामान बिल्कुल सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। सामानों के साथ यहां स्पेशल रूप से कश्मीरी ड्राइफ्रूट भी उपलब्ध है, जो कश्मीर के अलग-अलग जिलों से व्यापारी लेकर आते हैं।
4 मार्च तक खरीदें बेहतरीन सामान
यह एक्सपो 4 मार्च तक सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। यहां एक्सपो में आए लोगों के लिए पार्किंग से लेकर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उमंग एक्सपो में इस सभी सामानों के अलावा जयपुर के फेमस आइटम जैसे मिट्टी चीनी के बर्तन, जयपुरी मोजड़ियां, जयपुर की सुंदर पोशाक भी उपलब्ध हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।