ज्यों के त्यों पड़े रहे काजू-बादाम...! सिर्फ चाय और पानी कर विदा हो गए पीएम मोदी

<p>अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से विदा होने से पहले मंच पर ही पानी पीया। उनके लिए कटलेट, काजू कतली, भुना काजू, बादाम, पिस्ता व सिविल लाइन स्थित एक होटल में बने पूड़ी-सब्जी, मिठाई, अचार से भरे लंच पैकेट भी रखे थे।</p>

ज्यों के त्यों पड़े रहे काजू-बादाम...! सिर्फ चाय और पानी कर विदा हो गए पीएम मोदी
31-12-2023 - 12:03 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

करीब पांच घंटे के कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में प्रधानमंत्री ने सिर्फ चाय और पानी ही पीया। सभा स्थल पर उनके नाश्ते के लिए आए काजू-बादाम और पकवान धरे रह गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचे। करीब सवा तीन घंटे वहां रहे। मंच पर पहुंचने से पूर्व उन्होंने राजघाट में मीरा मांझी के घर चाय पी थी। 
मंच से विदा होने से पहले पीएम मोदी ने मंच पर ही पानी पीया। उनके लिए कटलेट, काजू कतली, भुना काजू, बादाम, पिस्ता व सिविल लाइन स्थित एक होटल में बने पूड़ी-सब्जी, मिठाई, अचार से भरे लंच पैकेट भी रखे थे। पीएम ने इन्हें ग्रहण तो नहीं किया फिर भी पूरे कार्यक्रम के दौरान वह ऊर्जा से लबरेज दिखे।
सीएम ने सरयू होटल में किया नाश्ता
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह सरयू होटल में नाश्ता किया। उनके लिए दलिया, दही, पूड़ी-सब्जी, नारियल पानी व सूखे मेवे का इंतजाम किया गया था। हालांकि, दोपहर में उन्होंने भी भोजन नहीं किया और पीएम के साथ रवाना हो गए।
प्रधानमंत्री को सुनने के लिए झारखंड व बिहार से पहुंचे युवा
प्रधानमंत्री को सुनने के लिए प्रदेश ही नहीं देश के कोने-कोने से समर्थकों का जमावड़ा दिखा। झारखंड व बिहार से आई युवाओं की टोली कार्यक्रम में खासा उत्साहित दिखीं। बिहार की रोशनी ने कहा कि पीएम नारियों के उत्थान के लिए तमाम योजनाओं को चला रहे हैं। आदित्य नारायण ने कहा कि मोदी जी को सुनने के लिए आतुर थे, इसलिए तमाम जतन करके यहां तक पहुंचे हैं। सिर्फ दावे करने से ही देश का उद्धार नहीं होता बल्कि मोदी जी के तरीके से उन्हें धरातल पर उतारने का प्रयास भी होना चाहिए।
छात्राएं बोलीं-श्रीराम मंदिर से बड़ा और कोई तोहफा नहीं
प्रधानमंत्री की रैली में जिले के कई स्कूलों की छात्राएं भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अयोध्या को श्रीराम मंदिर का तोहफा दिया है। इससे बड़ा और कोई उपहार नहीं हो सकता है। बीकापुर से आई ममता, श्रुति, शालिनी यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण होने से रोजगार के नए आयाम खुलेंगे और जिले का विकास होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।