Manish Sisodia News : सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में आठ घंटों की पूछताछ के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार

<p><em>Manish Sisodia News :&nbsp;शराब घोटाले के मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने दिल्ली के Deputy Cheif Minister&nbsp;Manish Sisodia&nbsp;को पूछताछ के लिए बुलाया। सीबीआई मुख्यालय में यह पूछताछ 8 घंटों तक चली। जैसी कि आशंका व्यक्त की जा रही थी, आखिरकार मनीष को सीबाईआई ने आज रविवार, 26 फरवरी की शाम को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने सिसोदिया की यह गिरफ्तारी सबूतों को नष्ट करने के आरोप में की है। उन्हों सोमवार को दोपहर में अदालत में पेश किया जाएगा।</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Manish Sisodia News : सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में आठ घंटों की पूछताछ के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार
26-02-2023 - 09:16 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आज सुबह करीब 11 बजे से सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों ने आबकारी नीति के विभिन्न पहलुओं, दिनेश अरोड़ा और अन्य आरोपियों के साथ सिसोदिया के कथित संबंधों को लेकर पूछताछ शुरू की थी। इसके अलावा उनके फोन से किये गये कई संदेशों के आदान-प्रदान के विवरण सहित अन्य मुद्दों पर पर भी जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई। सीबीआई जांचकर्ता सिसोदिया के जवाब से संतुष्ट नहीं थे। अधिकारियों का कहना था कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे जिसके परिणामस्वरूप उन्हें गिरफ्तार किया गया।

इससे पूर्व पूछताछ के दौरान दोपहर भोजन के लिए भी सिसोदिया को घर नहीं जाने दिया गया। आज से पूर्व पिछले रविवार को भी सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन बजट की तैयारियों का हवाला देते हुए उन्होंने इसे टालने का अनुरोध किया था। इसके बाद, सीबीआई ने उन्हें 26 फरवरी को पेश होने को कहा था। इसी आदेश की अनुपालना में सिसोदिया सीबीआई मुख्यालय पहुंचे जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीआई दफ्तर में पहुंचने से पहले Manish Sisodia ने कहा कि मैं जेल जाने से नहीं डरता। इनके झूठे आरोपों के चक्कर में एक-दो बार जेल जाना तो छोटी सी बात है। आगे उन्होने कहा कि 'सरफरोसी की तमन्ना अब हमारे दिल में है'। 

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह तानाशाही की इंतहा हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि सिसोदिया ने दिल्ली के हजारों लाखों परिवारों को शराब के नशे के जाल में धकेला था। जब कोरोना के काल में लोगों को दवाइयां, ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने थे तब सिसोदिया ने शराब के ठेके खोलने का काम किया। इस पाप पर दिल्ली की माता-बहनों ने जो बद्दुआ दी है, उससे सिसोदिया गिरफ्तार हुए हैं। सिसोदिया को अब लंबे समय तक जेल में रहना पड़ेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।