शाहरुख खान के बेटे को गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े पर सीबीआई ने मारे छापे

<p><strong>CBI Raids at Sameer Wankhede House :&nbsp;<em>सीबीआई ने आर्यन खान क्रूज मामले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।&nbsp;</em></strong></p>

शाहरुख खान के बेटे को गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े पर सीबीआई ने मारे छापे
13-05-2023 - 09:04 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सीबीआई ने आर्यन खान क्रूज मामले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने इस मामले में मुंबई, दिल्ली, रांची (झारखंड) और कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 29 ठिकानों पर छापेमारी की है।
वानखेड़े ने आर्यन खान को किया था गिरफ्तार     
बता दें कि समीर वानखेड़े ने मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अधिकारी रहते हुए दो साल पहले कथित क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। वानखेड़े एनसीबी के मुंबई जोनल प्रमुख थे, जब उन्होंने एक क्रूज पर छापा मारा था।
आर्यन को चार सप्ताह जेल में बिताने पड़े थे
इस मामले में आर्यन खान को चार सप्ताह जेल में बिताने पड़े थे। आर्यन को मई 2022 में एंटी-ड्रग्स एजेंसी ने ‘पर्याप्त सबूतों के अभाव में’ सभी आरोपों से मुक्त कर दिया था।
सीबीआई ने दर्ज किया भ्रष्टाचार का केस
वानखेड़े पर शाहरुख खान के परिवार से 25 करोड़ रुपए मांगने और उसमें से 50 लाख रुपये लेने का आरोप है। सीबीआई ने वानखेड़े और तीन अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। सीबीआई ने इस मामले में मुंबई, दिल्ली, रांची (झारखंड) और कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 29 ठिकानों पर छापेमारी की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।