लक्ष्मी हुईं प्रसन्न केंद्रीय कर्मचारियों पर... केंद्र ने बढ़ाया  ४% महंगाई भत्ता  

<p>दिवाली के अवसर पर केंद्र कैबिनेट ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। &nbsp;केंद्र की कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब डीए बढ़कर 46 % कर दिया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ गई है।बढ़ा हुआ भत्ता 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगा।&nbsp;</p>

लक्ष्मी हुईं प्रसन्न केंद्रीय कर्मचारियों पर... केंद्र ने बढ़ाया  ४% महंगाई भत्ता  
19-10-2023 - 03:32 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इन फैसलों की जानकारी दी। 
 कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में उल्लेखनीय बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।  रिपोर्ट के अनुसार कैबिनेट ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों की मंथली सैलरी भी बढ़ गई है। इस बढ़ोत्तरी का लाभ 1 करोड़ से अधिक केद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा। 

42% से बढ़कर हुआ 46%
कैबिनेट ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। महंगाई भत्ते की नई दर जुलाई 2023 से लागू होगी। इस बढ़ोत्तरी के बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा था, जो मार्च 2023 से लागू किया गया था। 

इतनी बढ़ी सैलरी
केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये होती है। इस पर अब डीए को 46 प्रतिशत के हिसाब से जोड़ा जाए तो मासिक डीए 8,280 रुपये होता है। वहीं दूसरी तरफ किसी कर्मचारी की सबसे अधिक बेसिक सैलरी यानी 56,900 रुपये है तो 46 प्रतिशत के डीए के आधार पर बेसिक सैलरी में 26,174 रुपये जुड़ जायेंगे। 

इस बढ़ोतरी के बाद अब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा यानी कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी मिलेगी और पेंशनभोगियों को अब ज्यादा महंगाई राहत भत्ता (डीआर) मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि कैबिनेट ने डीए को 42 फीसदी से बढ़ाकर ४६ % करने पर सहमति दे दी है। मुद्रास्फीति के हिसाब से सरकार समय-समय पर डीए में बढ़ोतरी करती है। महंगाई भत्ते में संशोधन आमतौर पर जनवरी और जुलाई में किया जाता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।