राजस्थान के 29 महाविद्यालयों में शुरू होंगे नवीन संकाय, संचालन के लिए 253 नवीन पदों का होगा सृजन

<p><em>&nbsp;राजस्थान&nbsp;सरकार प्रदेश में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 29 राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों से संबंधित नवीन संकाय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही, नवीन संकायों के लिए आवश्यक नवीन पदों के सृजन एवं वित्तीय प्रावधान को भी मंजूरी प्रदान की है</em>।</p>

राजस्थान के 29 महाविद्यालयों में शुरू होंगे नवीन संकाय, संचालन के लिए 253 नवीन पदों का होगा सृजन
12-06-2023 - 04:45 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के 22 सह-शिक्षा महाविद्यालयों एवं 6 कन्या महाविद्यालयों में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य से संबंधित नवीन संकाय खोले जाएंगे। नवीन संकायों के संचालन हेतु सहायक आचार्य के 131, प्रयोगशाला सहायक के 52, प्रयोगशाला वाहक के 52 सहित कुल 235 पदों का सृजन किया जाएगा। इसके लिए 33.26 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान रखा गया है। 

साथ ही, उदयपुर स्थित राजकीय महाविद्यालय, मावली को राजनीति विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत किया जाएगा। यहां स्नातक स्तर पर विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय खोले जाएंगे। नवीन संकायों के लिए सहायक आचार्य के 10, प्रयोगशाला सहायक के 4, प्रयोगशाला वाहक के 4 पद सहित कुल 18 नवीन पद सृजित होंगे। इसके लिए लगभग 2.55 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी भी दी गई है।

 गहलोत की इस स्वीकृति से प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र का विकास होगा। विद्यार्थियों को अपने पंसदीदा विषय का अध्ययन नजदीक ही करने के अवसर मिलेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।