India China Standoff : डोकलाम पर फिर टक्कर के आसार...! चीनी सेना का भारी जमावड़ा, भारतीय सेना अलर्ट

<p><strong>India China Army :&nbsp;<em>डोकलाम के पास चीन लगातार अपनी सैन्य गतिविधि को बढ़ाने में लगा हुआ है। इसको लेकर भारतीय सेना ने आपत्ति जताई है और सीमावर्ती इलाकों में अपनी सेनाओं की तैनाती बढ़ा दी है।</em></strong></p>

India China Standoff : डोकलाम पर फिर टक्कर के आसार...! चीनी सेना का भारी जमावड़ा, भारतीय सेना अलर्ट
12-04-2023 - 10:11 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

डोकलाम के पास चीन लगातार अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने में जुटा हुआ है जिसको लेकर भारतीय सेना ने चिंता जाहिर की है। भूटान की अमो चू घाटी के पास चीन ने बड़ी संख्या में अपने सैनिकों के लिए बंकर बना लिए हैं।
अमो चू रणनीतिक रूप से अहम डोकलाम पठार के पास स्थित है, यहीं से  भारत का सिलिगुड़ी गलियारा चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की सीधी रेखा में है। यह भारत-चीन-भूटान डोकलाम ट्राई-जंक्शन से बमुश्किल कुछ दूरी पर ही है, जहां बीजिंग सड़क के निर्माण को लेकर 2017 में भारत और चीन के बीच तीव्र सैन्य गतिरोध हुआ था।
अरुणाचल के दौरे पर हैं गृहमंत्री शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के दौर पर यहां आए हुए हैं। वे बुधवार (12 अप्रैल) तक सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं। मंगलवार को उनके जापान और बांग्लादेश के मंत्री से मिलकर त्रिपुरा से कई कनेक्टिविटी से जुड़े प्रोजेक्ट पर चर्चा करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।