चंद्रयान- 3 लांच, ISRO ने दुनिया में रचा नया इतिहास, 50 दिनों में पूरी करेगा चंद्रमा की यात्रा

<p><em>Chandrayaan 3: आज शुक्रवार&nbsp; 14 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान - 3 लांच कर इतिहास रच दिया। आज से करीब 50 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान- 3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास 23-24 अगस्त को साफ्ट लैंडिग करवाई जाएगी। दक्षिणी ध्रुव पर अगर लैंडर की साफ्ट लैंडिग हो जाती है तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा।&nbsp;</em></p>

चंद्रयान- 3 लांच, ISRO ने दुनिया में रचा नया इतिहास, 50 दिनों में पूरी करेगा चंद्रमा की यात्रा
14-07-2023 - 05:34 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

चंद्रयान-3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में जश्न मनाया गया। इसरो ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान - 3 लांच किया। आज से करीब 50 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान- 3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास 23-24 अगस्त को साफ्ट लैंडिग करवाई जाएगी। माना जा रहा है कि दक्षिणी ध्रुव पर अगर लैंडर की साफ्ट लैंडिग हो जाती है तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा। 

मिशन की सफलता के वैज्ञानिकों ने तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर में की थी पूजा
इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ और अन्य वैज्ञानिकों ने गुरुवार को तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर में पूजा अर्चना की. इसरो चीफ ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि वह सफलतापूर्वक चांद पर उतरेगा. भारत का यह मिशन चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग के चार साल बाद भेजा जा रहा है. चंद्रयान-3 मिशन सफल होता है, तो अंतरिक्ष के क्षेत्र में ये भारत की एक और बड़ी कामयाबी होगी.

राष्ट्रपति ने दी बधाई 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अनुसार भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित करते हुए चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इसरो टीम और वे सभी लोगों को बधाई जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए अथक परिश्रम किया। यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चंद्र मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।  

पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान- 3 लॉन्च होने के बाद ट्वीट कर वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, 'चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है।यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूँ!' प्रधानमंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योदी आदित्यनाथ और कई केंद्रीय मंत्रियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।  

बता दें कि 22 जुलाई 2019 को भारत ने चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया था। वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक रोवर और एक ऑर्बिटर भेजा था।हार्ड लैंडिंग के चलते मिशन फेल हो गया था। हालांकि ऑर्बिटर सैटेलाइट अभी भी काम कर रहा है और उसके जरिए चंद्रमा से जुड़ी काफी जानकारी मिली है। चंद्रयान-3 पिछले मिशन का फॉलोअप मिशन है।वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक जी माधवन कहना है कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रयान 2 की अपेक्षा चंद्रयान 3 में कई अहम बदलाव किए गए है। सेंसर्स ज्यादा संवेदनशील लगाए हैं, फिर भी जब तक साफ्ट लैंडिंग नहीं हो जाती तब वैज्ञानिकों के लिए सबसे मुश्किल समय रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।