अब फ्रांस में भारतीय स्टूडेंट्स के लिए आसान हुई पढ़ाई राह, दोनों देशों के बीच हुए ये बड़े करार

<p>फ्रांस भारत के बीच मजबूत रक्षा संबंध हैं और दोनों के रिश्ते में कोई मतभेद या टकराव नहीं है।&nbsp; दोनों देश सबसे पुराने रणनीतिक साझेदार है,पिछले 25 वर्षों में चार फ्रांसीसी राष्ट्रपतियों और तीन भारतीय प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के रिश्ते को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे से इन रिश्तों को और भी मजबूती मिलेगी। इस दौरे में दोनों &nbsp;देशों के बीच डिफेंस, नाभिकीय ऊर्जा, अंतरिक्ष अन्वेषण, आर्थिक निवेश समेत कई महत्वपूर्ण डील होने की उम्मीद है। जानते हैं पीएम मोदी के फ्रांस दौरे की खास बातें।</p>

अब फ्रांस में भारतीय स्टूडेंट्स के लिए आसान हुई पढ़ाई  राह, दोनों देशों के बीच हुए ये बड़े करार
14-07-2023 - 03:35 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

- फ्रांस में पोस्ट ग्रेजुएट भारतीय छात्रों को अब पढ़ाई के बाद 5 साल का वीसा मिलेगा। अभी ये दो साल के लिए मिलता है।
- फ्रांस में अब यूपीआई से पेमेंट किये जा सकेंगे। ये यूरोप में यूपीआई की शुरुआत है। भारतीय टूरिस्ट अब फ्रांस में रुपये में पेमेंट कर सकेंगे।
- भारत ने फ्रांस के मार्सिले में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है।
- भारत और फ़्रांस में 3 स्कोर्पीन पनडुब्बियां और 26 राफेल जेट की खरीद की 10 अरब डॉलर की डील होगी।
- फ्रांस में संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। तिरुवल्लुवर ईसा पूर्व के एक प्रख्यात तमिल कवि हैं जिन्होंने तमिल साहित्य  में नीति पर आधारित कृति थिरूकुरल का सृजन किया।
- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर प्रदान किया है। यह सैन्य सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय पीएम हैं।
- दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 10.7 अरब यूरो का है और भारत में 1,000 से अधिक फ्रांसीसी कंपनियों का कुल कारोबार 20 अरब अमेरिकी डॉलर है। 210 भारतीय कंपनियां 1 बिलियन यूरो के निवेश के साथ फ्रांस में काम कर रही हैं। अप्रैल 2000 से सितंबर 2022 तक 10,389 मिलियन डॉलर के कुल एफडीआई के साथ फ्रांस भारत में 11वां सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है। इस दिशा में भी दोनों देश आगे बढ़ेंगे।

उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे से इन रिश्तों को और भी मजबूती मिलेगी। इस दौरे में दोनों  देशों के बीच डिफेंस, नाभिकीय ऊर्जा, अंतरिक्ष अन्वेषण, आर्थिक निवेश समेत कई महत्वपूर्ण डील होगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।