मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला चार्टर्ड प्लेन, 8 लोग जख्मी

<p><em><strong>हादसा भारी बारिश के कारण हुआ। बारिश की वजह से विजिबिलिटी 700 मीटर थी। प्लेन में सवार 2 क्रू मेंबर समेत 8 लोग घायल हो गए हैं।</strong></em></p>

मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला चार्टर्ड प्लेन, 8 लोग जख्मी
15-09-2023 - 08:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुंबई एयरपोर्ट पर प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान 8 लोगों के जख्मी होने की खबर है। इनमें से 6 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
हादसे के बाद कुछ देर के लिए रनवे को बंद कर दिया गया। इस दौरान विस्तारा एयरलाइंस ने कहा कि देहरादून से आने वाली एक उड़ान को गोवा के मोपा एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है। फ्लाइट शाम 6ः15 बजे गोवा में लैंड करने वाली है। इस बीच मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड का बयान भी सामने आ गया है। इसमें कहा गया है, ‘मुंबई एयरपोर्ट चालू है। रनवे भी ऑपरेशनल है। रनवे पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश नहीं हुई थी, बल्कि फिसल गई थी। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। क्लीयरेंस टीम मौके पर मौजूद है।’ 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।