China Mars Mission : चीन का मिशन फेल, मंगल पर जाकर सो गया चीन का मार्स रोवर, नासा की तस्वीरों से खुलासा, महीनों में एक इंच भी नहीं हिला 

<p><em><strong>China Mars Mission :&nbsp;चीन का मिशन मंगल बुरी तरह विफल रहा है। कम से कम अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की खींची तस्वीरें तो यही बता रही हैं।&nbsp;</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

China Mars Mission : चीन का मिशन फेल, मंगल पर जाकर सो गया चीन का मार्स रोवर, नासा की तस्वीरों से खुलासा, महीनों में एक इंच भी नहीं हिला 
23-02-2023 - 06:48 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

तकनीक में मीलों आगे होने का दम भरने वाले चीन का मंगल अभियान बुरी तरह विपफल रहा है। मंगल ग्रह पर पहुंचे चीन के झुरोंग मार्स रोवर की कार्यक्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। धूल भरी आंधी और तापमान के कारण सौर ऊर्जा से चलने वाला रोवर पिछले साल मई में नींद में चला गया था और उसे कुछ दिक्कतें आने लगी थीं।
नासा के मार्स रिकॉनिसंस ऑर्बिटर द्वारा हासिल की गई तस्वीरों की एक श्रृंखला के अनुसार, रोवर कम से कम सितंबर 2022 की शुरुआत से आगे नहीं बढ़ा है। मंगलवार को, एरिजोना विश्वविद्यालय में हाइराइज टीम ने झुरोंग पर तीन अलग-अलग दृष्टिकोण दिए। एमआरओ के हाइराइज कैमरे से लिए गए चित्र में चीन का झुरोंग एक गुलाबी बिंदु के रूप में दिखाई देता है।
मंगल ग्रह के यूटोपिया प्लानिटिया के आसपास के क्षेत्र में टीबा और एक गड्ढा देखा जा सकता है। पहली तस्वीर 11 मार्च, 2022 को ली गई थी, दूसरी 8 सितंबर, 2022 को और सबसे ताजा तस्वीर 7 फरवरी, 2023 को ली गई थी। रोवर पिछली दो तस्वीरों में एक ही स्थान पर दिखाई देता है, जो इसके भविष्य के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है।
China Mars Mission : रोवर के टूटने पर चीन की चुप्पी
चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी अपने संचालन के बारे में खासी गोपनीयता बरतने के लिए जानी जाती है इसलिए इस पर कोई सफाई आने की संभावना ना के बराबर है। सीएनएसए ने झुरोंग के बारे में कोई नई जानकारी जारी नहीं की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।