पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन करेगा 'किलर' मिसाइलों का टेस्ट

NULL

पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन करेगा 'किलर' मिसाइलों का टेस्ट
17-08-2022 - 09:11 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इन दिनों चीन भड़का हुआ है और वह भड़का है, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर। क्षेत्र में उपजे इस तनाव के बहाने चीन अपनी ‘कैरियर किलर’ मिसाइलों का अधिकाधिक परीक्षण करने की तैयारी में है। युद्ध रणनीति विशेषज्ञ हैरी काजियानिस का कहना है, ‘चीन की DF21-D और DF-26D (डोंग फेंग या ‘ईस्ट विंड’) एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें संभावित रूप से अमेरिकी नौसेना और विशेष रूप से उसके विमान वाहक को ‘बहुत नुकसान’ कर सकती हैं।’

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में काजियानिस को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों, विशेष रूप से चीन की सेना के आधुनिकीकरण का विशेषज्ञ माना जाता है। उन्होंने हाल ही में चेतावनी दी थी कि ‘ चीन पर्ल हार्बर पर एक और हमले की वजह बन सकता है.’ उनका मानना ​​​​है कि चीन की बढ़ती शक्ति तनाव का कारण बनेगी क्योंकि वह खुद की तुलना में कम हो रहे अमेरिका के साथ संघर्ष करेगा और इससे तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है

काजियानिस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम निश्चित रूप से चीन की ओर से बहुत अधिक मिसाइल परीक्षणों की निरंतरता को देखने जा रहे हैं।’ इसके बाद उन्होंने चीन के लिए DF21-D और DF-26D मिसाइलों के बारे में बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन्हीं मिसाइलों को बहुत सारे विशेषज्ञ ‘कैरियर किलर मिसाइल’ या ‘नेवी किलर मिसाइल’ कहते हैं। उन्होंने कहा, ‘ये मिसाइलें विशेष रूप से चीनियों द्वारा बनाई गई थीं और इसलिए यदि ताइवान को लेकर युद्ध के हालात पैदा होते हैं और अमेरिकी नौसेना चीन के तट के 500 मील (805 किलोमीटर) के दायरे में आते हैं, तो उन्हें बहुत अधिक नुकसान झेलना पड़ेगा।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।