पिता के उप-प्रधानमंत्री होने पर भी हमें झेलना पड़ा था भेदभावः मीरा कुमार
NULL
भारत की लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने राजस्थान में कथित तौर पर छुआछूत जैसी कुरीति के कारण 9 वर्षीय बच्चे की मौत की खबर तीथी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के जालौर जिले के सुराना गांव में एक निजी स्कूल के शिक्षक द्वारा की गई पिटाई से हुई दलित विद्यार्थी इंद्र कुमार मेघवाल की मौत के संदर्भ में कहा कि दुख होता है कि देश में आज भी ऐसी कुप्रथा जारी है। उन्होंने कहा कि उनके पिता, पूर्व उप-प्रधानमंत्री और दलित नेता बाबू जगजीवन राम को सौ साल पहले इसी तरह के भेदभाव का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘100 वर्ष पहले मेरे पिताजी बाबू जगजीवन राम को स्कूल में सवर्णों के घड़े से पानी पीने से रोका गया था। हालांकि किसी तरह उनकी जान बच गई लेकिन आज, इसी वजह से एक 9 वर्ष के दलित बच्चे को मार दिया गया। आज़ादी के 75 वर्षों के बाद भी जातिवाद हमारा सबसे बड़ा शत्रु है। यह कलंक है।’ उन्होंने कुछ घनाओं का जिक्र करते हुए एनडीटीवी को दिये एक साक्षात्कार में कहा कि जब बाबू जगजीवन राम उप प्रधानमंत्री बन गये, इसके बाद भी उन्हें कई मामलों में भेदभाव का शिकार होना पड़ा था।
What's Your Reaction?