निवेश और जॉब के नाम पर चाइनीज कंपनी का 903 करोड़ का फ्रॉड, चीनी-ताइवान नागरिक समेत 10 गिरफ्तार
<p><em><strong>पुलिस ने एक चीनी नागरिक और एक ताइवानी नागरिक सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया</strong></em></p>
हैदराबाद पुलिस ने बुधवार को एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह रैकेट 903 करोड़ रुपये के चीनी निवेश धोखाधड़ी से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस ने एक चीनी नागरिक और एक ताइवानी नागरिक सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
निवेश ऐप के जरिए ठगी
लोक्सम नाम के एक निवेश ऐप में 1.6 लाख रुपये का निवेश करने के बाद एक नागरिक के साथ धोखाधड़ी हुई। उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच करने पर पता चला कि शिकायतकर्ता का पैसा इंडसइंड बैंक के खाते में जिंदाई टेक्नोलाॅजिस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जमा किया गया था। आगे की जांच में घोटाले का पर्दाफाश हुआ।
8 भारतीय गिरफ्तार
दिल्ली और मुंबई से हवाला घोटाला चलाने के आरोप में चीनी नागरिक लेक उर्फ ली झोंगजुन और ताइवान के नागरिक चू चुन-यू को आठ अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में साहिल बजाज, सनी उर्फ पंकज, वीरेंद्र सिंह, संजय यादव, नवनीत कौशिक, मोहम्मद परवेज, सैयद सुल्तान और मिर्जा नदीम बेग हैं।
What's Your Reaction?