भारतीय नौसेना से भिड़ना पड़ा महंगा, मुंबई पुलिस को सौंपे 9 समुद्री डाकू
<p>भारतीय युद्धपोत आईएनएस त्रिशूल और आईएनएस सुमेधा ने 29 मार्च को समुद्र में एक बड़ा अभियान चलाया और मछली पकड़ने की नौका अल कंबर तथा उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया। भारतीय नौसेना ने बताया कि उसने नौ समुद्री डाकुओं को मुंबई पुलिस को सौंप दिया। इन डाकुओं को पिछले सप्ताह सोमालिया के पूर्वी हिस्से में एक अभियान के दौरान पकड़ा गया था।</p>
नौसेना ने कहा कि उस अभियान में समुद्री डकैती में शामिल सभी नौ समुद्री डाकुओं को पकड़ लिया गया।नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि आईएनएस त्रिशूल 3 अप्रैल को मुंबई पहुंचा और भारतीय कानूनों, विशेष रूप से समुद्री डकैती रोधी अधिनियम 2022 के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सभी नौ समुद्री डाकुओं को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
बताया गया कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में आने-जाने वाले सभी व्यापारिक जहाजों और नाविकों की राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना उनकी सुरक्षा करने के अपने संकल्प की पुष्टि करती है।<
/p>Robust actions by #IndianNavy ships Trishul & Sumedha during #antipiracy ops East of Somalia on #29Mar 24 had resulted in successful rescue of FV Al Kambar & its crew of 23 Pakistani nationals. All nine pirates involved in piracy were apprehended for further transit to India.… pic.twitter.com/YJyAlB7b0R— SpokespersonNavy (@indiannavy) April 4, 2024
What's Your Reaction?