टीटीई ने टिकट मांगा तो दे दिया चलती ट्रेन से धक्का..हत्यारा गिरफ्तार

<p><em>चलती ट्रेन से टीटीई को कथित तौर पर धक्का मारकर उसकी हत्या करने के आरोपी ओडिशा के&nbsp;मूल निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।&nbsp;</em></p>

टीटीई ने टिकट मांगा तो दे दिया चलती ट्रेन से धक्का..हत्यारा गिरफ्तार
04-04-2024 - 01:26 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पुलिस ने बताया कि ओडिशा के गंजम के मूल निवासी प्रवासी श्रमिक आरोपी रजनीकांत ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहा था। टीटीई विनोद ने जब उससे टिकट सम्बन्धी पूछताछ की तो आरोपी ने उसे चलती ट्रैन से धक्का दे दिया। मंगलवार शाम को घटना के तुरंत बाद पास के पलक्कड़ जिले से हिरासत में ले लिया गया और आज उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई। 

पुलिस ने कहा कि यह घटना एर्नाकुलम से चलकर पटना जाने वाली ट्रेन में हुई।

पुलिस ने घटना पर त्वरित कार्रवाई की और आरोपी यात्री को पलक्कड़ में पकड़ लिया।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्री ने टिकट संबंधी पूछताछ किए जाने पर टीटीई विनोद को चलती ट्रेन से धक्का मार दिया था। टीटीई विनोद ने कुछ फिल्मों में भी भूमिकाएं निभाई थीं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।