आज से ठंड से राहत मिलने के आसार, दिल्ली-एनसीआर से हटने लगी कोहरे की चादर

<p>बुधवार को भी राजधानी में कड़ाके की ठंड बरकरार रही। दिल्ली के कई इलाकों में कोल्ड डे वाली स्थिति भी बनी रही। यह बात अलग है कि धूप खिलने से दिल्ली वासियों ने कुछ राहत भी महसूस की। दूसरी तरफ एनसीआर के क्षेत्रों में वायु मंडल की ऊपरी सतह पर बनी कोहरे की परत अब हटने लगी है।</p>

आज से ठंड से राहत मिलने के आसार, दिल्ली-एनसीआर से हटने लगी कोहरे की चादर
11-01-2024 - 11:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बुधवार को भी राजधानी में कड़ाके की ठंड बरकरार रही। दिल्ली के कई इलाकों में कोल्ड डे वाली स्थिति भी बनी रही। यह बात अलग है कि धूप खिलने से दिल्ली वासियों ने कुछ राहत भी महसूस की। दूसरी तरफ एनसीआर के क्षेत्रों में वायु मंडल की ऊपरी सतह पर बनी कोहरे की परत अब हटने लगी है। इसके चलते आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना है।
गौरतलब है कि दिल्ली के निवासी लगभग दस दिनों से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। कोहरे की मोटी चादर पंजाब से हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों तक बनी हुई थी। इसके चलते तमाम जगहों पर दृश्यता का स्तर भी प्रभावित हो रहा था।
कोहरे की परत कर रही धूम को प्रभावित
विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में यह कोहरे की परत सतह से ऊपर उठी हुई थी। इसके चलते दृश्यता का स्तर तो खास प्रभावित नहीं हो रहा था लेकिन वायु मंडल की ऊपरी सतर में मौजूद कोहरे की परत के चलते सूरज की रोशनी जमीन तक नहीं पहुंच रही थी। लिहाजा, लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा। बुधवार को इस स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। दिन के 11 बजे के लगभग धूप निकल आई और एक दिन पहले की तुलना में तापमान में हल्की वृद्धि हुई।
कितना रहा तापमान
बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि इस समय का सामान्य तापमान है। हवा में नमी का स्तर 94 से 67 प्रतिशत तक रहा। दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पालम का अधिकतम तापमान 12.7 और नरेला का 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज तापमान बढ़ेगा
मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी हवा की गति 15 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। वायु मंडल की ऊपरी सतह पर बनी कोहरे की परत हटने से दिन के तापमान में इजाफा होगा। लेकिन आसमान साफ होने के चलते न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। बृहस्पतिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशरू 17 और छह डिग्री रह सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।