रोक के बावजूद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में चले पटाखे, हवा हुई जहरीली

रोक के बावजूद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में चले पटाखे, हवा हुई जहरीली
25-10-2022 - 12:03 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रोक के बावजूद दीपावली पर जमकर आतिशबाजी की। इसके परिणामस्वरूप दिल्ली सहित नोएडा और गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया। संभावना है कि बढ़ते प्रदूषण की वजह से अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में धुंध की चादर देखने को मिल सकती है।

उल्लेखनीय है कि दीपावली से पहले ही दिल्ली की हवा और जहरीली होने को लेकर आशंका जताई जा रही थी। स्विट्जरलैंड के संगठन आईक्यूएयर के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को दीपावली के अवसर पर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गयी। हवा न बहने से प्रदूषकों के एकत्र होने में मदद मिली जबकि पटाखों और पराली जलाने की वजह से हालात और बिगड़ गए हैं।
आईक्यूएयर के अनुसार दिल्ली में सुबह 5 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 323 रहा जिसे   बहुत ही खराब स्तर माना जाता है। यह पूरे दिल्ली का हाल है जबकि  कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 को भी पार कर गया है। नोएडा में भी प्रदूषण काफी बढ़ा हुआ है और यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 342 और गुरुग्राम में 245 है। उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 200 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।