LPG Cylinder Price : राजधानी में लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलिंडर हुआ सस्ता  

<p><strong>LPG Cylinder Price Today :&nbsp;मई के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर &nbsp;की कीमत में भारी कटौती की गई है। &nbsp;19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर में 171.50 रुपये की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1,856.50 रुपये रह गई है। पहले दिल्ली में इसकी कीमत 2,028 रुपये थी। हालांकि घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।&nbsp;</strong></p>

LPG Cylinder Price : राजधानी में लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलिंडर हुआ सस्ता  
01-05-2023 - 08:55 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अन्य प्रमुख राज्यों में ये हैं दाम 
इस कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1856.50 रुपये का हो गया है। इसके अलावा कोलकाता में इसका रेट 1960.50 रुपये, मुंबई में 1808.50 रुपये और चेन्नई में 2021.50 रुपये हो गया है।

हर माह होता है रेट रीवाइज 
बता दें कि हर महीने की पहली  तारीख को सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां गैस का दाम रीवाइज करती हैं। एक अप्रैल 2023 को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। उस समय इसकी कीमत में 92 रुपये की कटौती हुई थी, जबकि मार्च में कमर्शियल सिलेंडर गैस सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए थे। 

गौरतलब है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार दूसरे महीने कमी की गई है। इस सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट आदि में होता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।