लोन की बढ़ जाएगी ईएमआई...कार-घर लेना भी होगा महंगा: रिजर्व बैंक ने लगातार छठी बार बढ़ाया रेपो रेट

<p><strong><em>केंद्रीय बैंक द्वारा रेपो रेट बढ़ाने से अब आपके लोन महंगे होने वाले हैं। इससे आपके लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। बैंक ने रेपो रेट को 6.25 प्रतिषत से बढ़ाकर 6.50 प्रतिषत कर दिया है।</em></strong></p>

लोन की बढ़ जाएगी ईएमआई...कार-घर लेना भी होगा महंगा: रिजर्व बैंक ने लगातार छठी बार बढ़ाया रेपो रेट
08-02-2023 - 09:48 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने ब्याज दरों को लेकर अहम फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वॉइंट यानी 0.25 प्रतिषत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिसके बाद प्रमुख ब्याज दर यानी रेपो रेट 6.25 प्रतिषत से बढ़कर 6.50 प्रतिषत हो गया है। मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक सोमवार से शुरू हुई। आज यानी बुधवार को इस बैठक के नतीजे की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ‘मौजूदा आर्थिक स्थिति पर विचार करते हुए एमपीसी ने नीतिगत दर को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत करने का निर्णय किया है।’
समिति के छह में से चार सदस्य बढ़ोतरी के पक्ष में थे
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति के छह सदस्यों में से चार ने रेपो रेट बढ़ाने के पक्ष में मतदान किया। हालांकि, रेपो दर में वृद्धि की यह वृद्धि पिछली पांच बार की वृद्धि के मुकाबले कम है। केंद्रीय बैंक नीतिगत दर पर निर्णय करते समय मुख्य रूप से खुदरा महंगाई पर गौर करता है। दिसंबर में खुदरा महंगाई दर 5.72 फीसदी और थोक महंगाई दर 5.95 फीसदी थी, जो आरबीआई के तय लक्ष्य 6 फीसदी के दायरे में है।
आपके लोन की ईएमआई बढ़ेगी
केंद्रीय बैंक के इस कदम से आपके लोन की ईएमआई भी बढ़ जाएगी। रेपो रेट वह दर है, जिसपर आरबीआई बैंकों को लोन देता है। इसलिए अगर रेपो रेट में बढ़ोतरी होती है तो बैंक से मिलने वाले लोन की ब्याज दर भी बढ़ जाती है। जबकि इसके विपरीत रेपो रेट में कटौती से लोन की ब्याज दर भी कम हो जाती है। लोन की ईएमआई के साथ-साथ आपके लिए घर-कार खरीदना भी महंगा हो जाएगा। 
छठी बार रेपो रेट में किया इजाफा
गौरतलब है कि आरबीआई ने लगातार छठी बार रेपो रेट बढ़ाया है। इसके पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने महंगाई पर काबू पाने के लिए दिसंबर 2022 में रेपो रेट में 35 बेसिस प्वॉइंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। वहीं, रेपो रेट में सितंबर 2022 में 50 बेसिस प्वॉइंट, अगस्त 2002 में 50 बेसिस प्वॉइंट, जून में 50 बेसिस प्वॉइंट और मई में 40 बेसिस प्वॉइंट का इजाफा किया गया था।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।