संगणक सीधी भर्ती परीक्षा व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा : रविवार 3 मार्च को होगी परीक्षा

<p>राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा रविवार, 03&nbsp;मार्च&nbsp;2024&nbsp;को संगणक सीधी भर्ती परीक्षा-2023&nbsp;एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा-2022&nbsp;का आयोजन होगा। प्रातः&nbsp;10&nbsp;बजे से&nbsp;12&nbsp;बजे तक जयपुर शहर के&nbsp;152&nbsp;केंद्रों पर आयोजित होने वाली संगणक भर्ती परीक्षा में&nbsp;51&nbsp;हजार&nbsp;348&nbsp;अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे। वहीं,&nbsp;दोपहर&nbsp;3&nbsp;बजे से&nbsp;4:30&nbsp;बजे तक जयपुर शहर के&nbsp;95&nbsp;केंद्रों पर आयोजित होने वाली सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा में&nbsp;29&nbsp;हजार&nbsp;821&nbsp;उम्मीदवार पंजीकृत हैं।</p>

संगणक सीधी भर्ती परीक्षा व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा : रविवार 3 मार्च को  होगी परीक्षा
29-02-2024 - 07:19 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो कि 2 मार्च तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक कार्य करेगा। वहीं, 03 मार्च को प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा।

उन्होंने बताया कि संगणक भर्ती परीक्षा के लिए 57 उप समन्वयक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा के 38 उप समन्वयक की नियुक्ति की गई है। जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।