गिरफ़्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस ने  शाहजहां शेख को पार्टी से निकाला , संदेशखाली की पीड़िताओं ने मनाया जश्न 

<p>टीएमसी ने अपनी पार्टी के नेता और संदेशखाली के गुनहगार शाहजहां शेख को पुलिस द्वारा &nbsp;गिरफ्तार करने के तुरंत बाद &nbsp;6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। आरोपी तृणमूल कांग्रेस का नेता को &nbsp;55 दिन बाद गिरफ्तार किया गया है।वही गिरफ़्तारी के खबर सुन स्थानीय लोग, जो पिछले कुछ दिनों से नदीतटीय संदेशखाली क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे , सड़कों पर निकल आए और उन्होंने मिठाइयां बांटीं और एकदूसरे पर रंग लगाकर डांस कर खुशियां मनाई ।&nbsp;</p>

गिरफ़्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस ने  शाहजहां शेख को पार्टी से निकाला , संदेशखाली की पीड़िताओं ने मनाया जश्न 
29-02-2024 - 08:25 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सोशल मीडिया में फैले वहां के दृश्यों में संदेशखाली निवासियों को हंसते हुए और खुशी से एक-दूसरे को होली के रंगों में सराबोर करते हुए दिखायी दे रहे हैं। मीडिया ने शाहजहाँ की गिरफ्तारी का जश्न मना रही महिलाओं से बात की तो उन्होंने कार्रवाई के लिए बंगाल पुलिस की सराहना की और स्थानीय राजनेता द्वारा कथित रूप से पीड़ित  लोगों के लिए न्याय की मांग की।<

/p>

50 दिन से था फरार 

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीडऩ और जमीन हड़पने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख को गुरुवार सुबह पुलिस ने अरेस्ट किया। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर भीड़ के हमले के बाद से ही शाहजहां शेख फरार था और पुलिस को 50 दिन से भी अधिक वक्त से उसकी तलाश थी।

सुबह हुई कोर्ट में पेशी

बंगाल पुलिस ने कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश से उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शाहजहां को बीती रात उसे उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखा में एक घर से उठाया गया, उसके बाद सुबह करीब पांच बजे बशीरहाट में पुलिस लॉकअप में लाया गया, शाहजहां की आज सुबह 11 बजे बशीरहाट कोर्ट में पेशी हुई। 

बांग्लादेश से आया था शाहजहां  

पुलिस ने बताया कि गत पांच जनवरी को ईडी की टीम राशन घोटाले के सिलसिले में शाहजहां शेख को ठिकानों पर छापामारी करने गई थी। उस दौरान शाहजहां शेख और उसके गुर्गों ने ईडी की टीम पर हमला कर दिया था, तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। बताया जा रहा है कि शाहजहां शेख काफी साल पहले बांग्लादेश से आया था और फिर यहां मजदूरी करने लगा। धीरे-धीरे उसने गुंडागर्दी से अपना सम्राज्य फैला लिया और अकूत संपत्ति बना ली।

 भाजपा ने लगाए तृणमूल कांग्रेस पर आरोप 

अब इस कार्रवाई को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार को घेरा है। बंगाल में पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि भाजपा और संदेशखाली की महिलाओं के आंदोलन ने बंगाल सरकार को घुटनों पर ला दिया और इसी के चलते उन्हें मजबूरन शाहजहां शेख को गिरफ्तार करना पड़ा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।