सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना और बोले कि अब बजरंग बली ढहाएंगे तुष्टिकरण करने वाली कांग्रेस की लंका..!

<p><em>राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए विपक्ष अब सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा&nbsp;है।&nbsp;शुक्रवार, 5 मई&nbsp;को&nbsp;राजस्थान&nbsp;भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा।&nbsp;उन्होंने विशेषतौर पर राजस्थान में चलाये जा रहे महंगाई राहत कैंप को लेकर भी अपना बयान दिया।&nbsp; सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहा महंगाई राहत कैंप लोगों के लिए आफत बन गया है।&nbsp; इससे अच्छा कार्य तो प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।&nbsp;उन्होंने अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है।&nbsp;</em></p>

सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना और बोले कि अब बजरंग बली ढहाएंगे तुष्टिकरण करने वाली कांग्रेस की लंका..!
05-05-2023 - 05:12 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

चार वर्ष सरकार अपनी कुर्सी बचाने में लगी रही
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस के मेनिफेस्टो में था कि हम मंहगाई कम करेंगे।  लेकिन, साढ़े चार वर्ष सरकार अपनी कुर्सी बचाने में लगी रही। अब राहत कैंप के नाम से लोगों को गुमराह किया जा रहा है। यह कैंप लोगों के लिए आफत कैंप बन गए हैं। आप पीएम मोदी से सीखिए कैसे अंतिम व्यक्ति तक बैंक के जरिए राहत दी है। पिछले 70 वर्षों में इतनी योजना लोगों तक नहीं पहुंची जितनी पिछले 9 वर्षों में पीएम मोदी ने पहुंचाने का काम किया। 

तुष्टिकरण की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण 
कर्नाटक कांग्रेस ने जिस प्रकार से तुष्टिकरण की सीमा लांघी है, बजरंग दल और हिंदू संगठनों को बैन करने की बात करना, आंतकवादी संगठनों की तुलना बजरंग दल और हिंदू संगठनों से करना दुर्भाग्यपूर्ण है और ये ही बजरंगी तुष्टिकरण रूपी लंका को ढहाने का काम करेंगे। सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान सरकार के एक मंत्री ने जिस तरीके से कहा कि हम हिंदू संगठन बजरंग दल को बैन करेंगे।  मुझे लगता है यह तुष्टिकरण की चरम सीमा है। और यही बजरंगी राजस्थान में तुष्टिकरण रूपी लंका को ढहाने का काम करेंगे।  जिस प्रकार से एक के बाद एक भगवा पताका पर बैन लगाना, प्रभु राम का नारा लगाने को प्रतिबंधित करने की बात करना तुष्टिकरण का उदाहरण है।</p>

 

महंगाई राहत कैंप गरीब को दिलाता है गरीबी का अहसास
राजस्थान में चल रहे महंगाई रहत शिविर के बारे में गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए सीपी जोशी ने कहा कि कैसे राहत कैंप में एक व्यक्ति चक्कर खा कर गिर जाता है और उसकी मृत्यु हो जाती है। आप कैसे गरीब को गरीबी का अहसास कराने का काम कर रहे हो। आज वहीं गरीब कमर कसकर बैठा है, जिनको आपने आफत में रखा, अब आप पर भी आफत आने वाली है। 

बड़ी स्क्रीन लगाकर पीएम मोदी का अपमान
सीपी जोशी ने कहा कि आगे जिस प्रकार से एक जिले में बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगवाए गये, प्रदर्शन किया गया..मुझे लगता है यह दुर्भाग्यपूर्ण है और यह जो भी क्राइम बनता है कि सरकारी पैसे का दुरूपयोग आप यशस्वी प्रधानमंत्री का विरोध करने में कर रहे हैं। जो भी अधिकारी-नेता इसके लिए दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए  क्योंकि  सरकारी पैसों का दुरुपयोग करते हुए आप पीएम खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।  ये पहले कहीं नहीं हुआ यह देश की पहली घटना होगी। 

10 मई को पीएम मोदी के आने से जनता में उत्साह
पीएम मोदी के आगामी कार्यक्रम पर बात करते हुए जोशी ने बताया कि राजस्थान की वीर धरा पर पीएम मोदी का 10 मई का आगमन होगा। पूरे राजस्थान की जनता में उत्साह का वातावरण है। इस दौरान पीएम श्रीनाथ के दर्शन करेंगे और बाद में ब्रह्माकुमारी और आबू रोड पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 

ये रहेगा शेडयूल  
आपको बता दें कि पीएम मोदी 10 मई को राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। बुधवार 10 मई सुबह वह नाथद्वारा जाएंगे। सुबह ग्यारह बजे श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे, उसके बाद पौने बारह बजे नाथद्वारा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। दोपहर दो बजे ब्रह्माकुमारी के शांतिवन परिसर में प्रकाशमणि विज्डम पार्क का उद्घाटन करेंगे साथ ही, सुपर स्पेशियलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगे। दोपहर सवा तीन बजे मानपुर एयरस्ट्रिप रोड मैदान आबू रोड पर जन सभा करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।