अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया फिर से राष्ट्रपति पद के लिए लड़ने का ऐलान ;ट्रम्प से हो सकता है मुकाबला
<p><em>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जो बाइडेन ने ट्वीट कर चुनाव लड़ने को लेकर जानकारी दी। वहीं इससे पहले सोमवार को समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान बाइडेन ने संवाददाताओं से कहा कि मैं जल्द ही अपनी चुनाव लड़ने की योजना के बारे में बता दूंगा। </em></p>
जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प फिर हो सकते हैं आमने सामने
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जहां दूसरी बार चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप , जो 2020 के चुनाव में बाइडेन से हार गए थे। उन्होंने ने पिछले साल नवंबर में 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार के रूप में अपने नामांकन की घोषणा की है। बता दें कि अमेरिका में अगले राष्ट्रपति के लिए 2024 में चुनाव होने वाला है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है," हर पीढ़ी के पास एक पल होता है जहां उन्हें लोकतंत्र के लिए खड़ा होना पड़ता है। उनकी मौलिक स्वतंत्रता के लिए खड़े होने के लिए, मुझे विश्वास है कि यह हमारा है। इसलिए मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पुन: चुनाव के लिए दौड़ रहा हूं। हमसे जुड़ें। चलो काम खत्म करो। "
व्हाइट हाउस के डॉक्टर ने दी सलाह
वहीँ उनकी इस घोषणा के बाद व्हाइट हाउस के पूर्व डॉक्टर रॉनी जैक्सन ने मांग भी काफी चर्चा का विषय बन रही है जिसमे उन्होंने बिडेन को सलाह दी है कि जो बिडेन एक संज्ञानात्मक परीक्षण करें यानि जो बिडेन को यह देखने के लिए परीक्षण करना चाहिए कि वह स्पष्ट रूप से सोच सकते है या नहीं, अन्यथा 2024 की राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो जाएं।
What's Your Reaction?