Karnataka Chunav Result 2023 : सालों बाद कांग्रेस की बल्ले बल्ले ! भाजपा के हाथों से फिसला कर्नाटक

<p>कर्नाटक की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था। &nbsp;रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। बीजेपी के हाथ से सत्ता फिसलती दिख रही है। जबकि जेडीएस इस बार भी तीसरे नंबर पर है।&nbsp;</p>

Karnataka Chunav Result 2023 : सालों बाद कांग्रेस की बल्ले बल्ले ! भाजपा के हाथों से फिसला कर्नाटक
13-05-2023 - 03:28 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी 120 से ज्यादा सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी 68 सीटों पर आगे है।  जबकि जेडीएस तीसरे नंबर पर है। कांग्रेस ने बेंगलुरु के 5 स्टार हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किए हैं।  जीते हुए विधायकों को रात 8 बजे तक होटल में पहुंचने के लिए कहा गया है।  कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।बता दें कि 10 मई को कर्नाटक की 224 सीटों पर मतदान हुआ था। 

राहुल गाँधी हुए बाग़ बाग़ 
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिले स्पष्ट बहुमत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम गरीबों के मुद्दे पर लड़े।  हमने मोहब्बत से प्यार से यह लड़ाई लड़ी।  कर्नाटक की जनता ने हमे दिखाया कि मोहब्बत इस देश को अच्छी लगती है। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है। मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। यह सबकी जीत है। यह कर्नाटक की जनता की जीत है।  उन्होंने कहा कि चुनाव में हमने कर्नाटक की जनता से 5 वादे किए थे।  इन वादों को पहले दिन, पहली कैबिनेट में पूरा किया जाएगा। 

सभी 5 गारंटियों को पूरा किया जाएगा: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'कर्नाटक की जनता ने हमें भारी बहुमत दिया है।  वह इसके लिए कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद देते हैं।  हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार करते हैं। हमारे काम उनके विश्वास के साथ न्याय करेगा। हम सभी 5 गारंटियों को पूरा करेंगे। '

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।