गहलोत ने राजस्थान में मुख्यमंत्री हटाने की साजिश की दी चेतावनी, सियासी भूचाल

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश चल रही ..

गहलोत ने राजस्थान में मुख्यमंत्री हटाने की साजिश की दी चेतावनी, सियासी भूचाल
26-06-2025 - 11:24 AM

जयपुर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश चल रही है। जोधपुर दौरे पर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान गहलोत ने यह बयान दिया और चेतावनी दी कि यदि बीजेपी नेता सतर्क नहीं रहे, तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

गहलोत ने दावा किया कि भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और पार्टी के अंदर ही कुछ तत्व भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने का, लोगों ने प्लान बना लिया है, लेकिन भजनलाल शर्मा को शायद इसका अंदाजा नहीं है। हम उन पर कोई आरोप नहीं लगा रहे – आखिर उन्होंने अभी सिर्फ डेढ़ साल पहले पद संभाला है। लेकिन बार-बार मुख्यमंत्री बदलने का क्या मतलब है?”

गहलोत ने यह भी कहा कि भजनलाल शर्मा को पहली बार विधायक बनते ही मुख्यमंत्री बनाया गया, जो अपने आप में एक बड़ा अवसर था। उन्होंने कहा, यह कोई छोटा मौका नहीं है। इसे संभालिए। बार-बार मुख्यमंत्री बदलने से क्या फायदा?”

राज्य की स्थिति पर हमला

गहलोत ने प्रदेश की स्थिति को लेकर बीजेपी सरकार पर भी जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा, प्रदेश में हालात खराब हो रहे हैं, लेकिन सरकार जनसुनवाई नहीं कर रही। अगर जनता की सुनवाई होती, तो उनकी पीड़ा सामने आती।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चापलूसों से घिरे हुए हैं, जो उन्हें झूठी तारीफों से गुमराह कर रहे हैं।

इमरजेंसी पर भी साधा निशाना

गहलोत ने बीजेपी द्वारा बार-बार आपातकाल (Emergency) का मुद्दा उठाए जाने पर कहा, बीजेपी बार-बार इमरजेंसी का जिक्र कर सियासी लाभ लेना चाहती है। लेकिन, 1980 में आपातकाल के बाद भी कांग्रेस भारी बहुमत से वापस आई थी। अब बीजेपी का यह दांव नहीं चलेगा।”

सीएम भजनलाल शर्मा का पलटवार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्हें "सोशल मीडिया एक्सपर्ट" कहा और आरोप लगाया कि गहलोत सिर्फ सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं। उन्हें पहले अपने कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए। कांग्रेस ने सिर्फ नारे दिए, जमीन पर कुछ नहीं किया।”

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं को खुले मंच पर बहस की चुनौती भी दी। इस पर विपक्ष के नेता टिकाराम जूली ने चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री समय और स्थान तय करें, हम बहस के लिए तैयार हैं।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।