राजस्थान-छत्तीसगढ़ में जीती कांग्रेस, बिहार में भाजपा... उपचुनाव के नतीजे दिखा रहे जनता का मूड..!
<p><em><strong>बिहार की कुढनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है।</strong></em></p>
देशभर के पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं। इसके साथ ही मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने प्रचंड जीत हासिल की है। उपचुनाव वाले पांच राज्यों में यूपी की रामपुर सदर व खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुढनी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट शामिल है।
कहां-कौन जीता !
कुढनी (बिहार)- भाजपा
पद्मपुर (ओडिशा)- बीजद
सरदाशहर (राजस्थान)- कांग्रेस
रामपुर (यूपी)- भाजपा
खतौली (यूपी)- रालोद
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)- कांग्रेस
मैनपुरी लोकसभा सीट- सपा
रामपुर में भाजपा की जीत
रामपुर उपचुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यहां भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने समाजवादी पार्टी के मोहम्मद असीम रजा को बड़े अंतर से हरा दिया है।
बिहार में महागठबंधन को झटका
बिहार की कुढनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा प्रत्याशी को 76,648 वोट मिले हैं तो जदयू को 73,016 वोट मिले हैं।
What's Your Reaction?