आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया, फॉल्ट लाइंस... पीएम मोदी ने फ्रीबीज को लेकर केजरी-राहुल को खूब सुनाया..!

<p><em><strong>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात में बीजेपी की शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने कई मुद्दों का जिक्र किया। इनमें फ्रीबीज का मुद्दा भी शामिल था।</strong></em></p>

आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया, फॉल्ट लाइंस... पीएम मोदी ने फ्रीबीज को लेकर केजरी-राहुल को खूब सुनाया..!
09-12-2022 - 06:31 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। रेवड़ी संस्कृति को आड़े हाथों लेते हुए वे बोले कि अगर आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया वाला हिसाब-किताब होगा तो क्या स्थिति होगी यह हम अपने आस-पास के देशों में देख रहे हैं। देश के हर राजनीतिक दल को यह याद रखना होगा कि चुनावी हथकंडों से किसी का भला नहीं हो सकता। 
पीएम ने यह भी कहा कि जो लोग तात्कालिक लाभ के लिए लोगों के बीच दीवार खड़ी करेंगे, अब जनता उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। फॉल्ट लाइंस को बढ़ाकर नहीं, इन्हें गिराकर भारत का भविष्य बनेगा। उन्होंने केजरीवाल और राहुल का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारा इन दोनों की तरफ ही था।
हाल में फ्रीबीज यानी रेवड़ी को लेकर भाजपा आम आदमी पार्टी को सीधे निशाने पर लेती रही है। इसने देश में फ्रीबीज पर चर्चा भी गरम कर दी। प्रधानमंत्री मोदी कहते रहे हैं कि इससे देश का भला नहीं हो सकता। यह सरकारों पर कर्ज का बोझ बढ़ाएगा। चुनावी फायदे के लिए लुभावने वादे करना सही नहीं है। वहीं, ‘आप’ इसे लेकर बीजेपी पर सवाल खड़े करती रही है। आप दिल्ली में कई सुविधाएं मुफ्त देती है। इस पर बीजेपी और आप के बीच कहासुनी होती रही है।
आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया का दिया उदाहरण
भाजपा की गुजरात में रिकॉर्ड जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा- हमारे पूर्वज बहुत विद्वान थे। उन्होंने एक कहावत कही। कहावत है - आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया। अगर यह हिसाब रहेगा तो क्या स्थिति होगी यह हम अपने आस-पास के देशों में देख रहे हैं। आज इसलिए देश सतर्क है। देश के हर राजनीतिक दल को यह याद रखना होगा कि चुनावी हथकंडों से किसी का भला नहीं हो सकता है। इस तरह उन्होंने आप और अरविंद केजरीवाल को सीधे निशान पर लिया।

दिल्ली में आप का प्रयोग रहा कामयाब
आप ने गुजरात में करीब सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था। वह 5 सीट जीतने में कामयाब हुई है। वह धीरे-धीरे देशभर में अपने पांव फैलाना चाहती है। 7 दिसंबर को आए दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजों में उसने शानदार जीत दर्ज की है। इन चुनाव में उसने 15 साल से एमसीडी में काबिज भाजपा को उखाड़ फेंका है।
फॉल्ट लाइंस बढ़ाने से नहीं होगा फायदा
इसके बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर पार्टी पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि आज के जनादेश में एक और बड़ा संदेश है। समाज के बीच दूरियां बढ़ा राष्ट्र के सामने चुनौतियां पेश करके जो राजनीतिक दल तात्कालिक लाभ लेने के फिराक में रहते हैं, वो सावधान हो जाएं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।