डीएम के सांसद ए राजा की विवादित टिप्पणी, 'जब तक हिंदू हो, तब तक अछूत हो...' पर गर्माई सियासत

डीएम के सांसद ए राजा की विवादित टिप्पणी, 'जब तक हिंदू हो, तब तक अछूत हो...' पर गर्माई सियासत
14-09-2022 - 11:35 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हिंदू समुदाय को लेकर  द्रमुक सांसद ए राजा की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने ए राजा की इस विवादित टिप्पणी को भड़काऊ बताते हुए इसके वीडियो को ट्विटर पर साझा किया है।

अन्नामलाई ने यह टिप्पणी साझा करते हुए ए राजा पर एक खास समुदाय को निशाना बनाकर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ए राजा ने हिंदू धर्म को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है। अन्नामलाई ने टिप्पणी को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है कि तमिलनाडु में राजनीतिक विमर्श की स्थिति दुखद है। द्रमुक सांसद ने एक बार फिर एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का काम किया है।  इसका एकमात्र उद्देश्य दूसरों को खुश करना है। इन नेताओं की यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण मानसिकता है। उन्हें लगता है कि वे तमिलनाडु के मालिक हैं।

उल्लेखनीय है कि ए राजा ने नमक्कल में एक पत्रिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘जब तक हिंदू हो, तब तक अछूत हो.. चुनाव आयोग,  सीबीआई, सुप्रीम कोर्ट, प्रवर्तन निदेशालय और यहां तक कि संसद जैसे संस्थानों को इस सरकार ने बंधक बना लिया है। ऐसे में जनता को सच्चाई बताने के लिए कहां जाएं। धर्मनिरपेक्षता, समाजवादी और संप्रभु गणराज्य वही है जो भारत के संविधान में वर्णित है। संविधान के मूल ढांचे को बदला नहीं जा सकता है। यहां तक कि संसद को संविधान में बदलाव का अधिकार नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।