तमिलनाडु की सुबिक्षा और बांग्लादेश की टीना ने हिंदू रीति-रिवाज किया विवाह

तमिलनाडु की सुबिक्षा और बांग्लादेश की टीना ने हिंदू रीति-रिवाज किया विवाह
14-09-2022 - 11:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

तमिलनाडु के एक ब्राह्मण परिवार में जन्मी सुभिक्षा सुब्रमणि ने एक बांग्लादेशी लड़की टीना दास के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह किया है। विवाह की रस्में तमिल ब्राह्मण शैली में निभाई गईं। सुभिक्षा सुब्रमणि अपनी शादी के दिन पिता की गोद में बैठी,और फिर उसने अपनी साथी टीना दास को माला पहनाकर विवाह किया। यह विवाह बीते सप्ताह संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि कनाडा के कैलगरी में बसे तमिल ब्राह्मण माता-पिता की बेटी सुभिक्षा का कहना है कि उन दोनों ने जो सपना देखा था, वही उनके लिए सब कुछ था लेकिन इसे पूरा होने की उम्मीद कभी नहीं की थी। सुभिक्षा की पत्नी टीना बांग्लादेश में एक रूढ़िवादी हिंदू परिवार से है और वो भी कैलगरी में ही रहती है।


पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट सुभिक्षा ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि छह साल से अधिक समय के बाद हमारा पूरा परिवार हमारे साथ है और हमारे लिए उत्साहित है। हमारे संबंधित रीति-रिवाजों के अनुसार हर अनुष्ठान को पूरा किया गया। दरअसल सुभिक्षा तब केवल 19 साल की थी, जब उसने अपने माता-पिता को यह बात बताई की वह समलैंगिक है। सुभिक्षा की मां पूर्णपुष्कला सुब्रमणि कहती हैं, "मैं मदुरै में पली-बढ़ी और बाद में कतर में रही। कनाडा जाने के बाद ही हमें समलैंगिक समुदाय के बारे में पता चला। हमारा पहला और सबसे बड़ा डर यह था कि भारत में रहने वाला हमारा पूरा परिवार हमारे साथ इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगा और इसे तोड़ देगा। साथ भी इस बात का भी डर लगा रहता था कि सुभिक्षा को भी समाज के सवालों का जवाब तो देना होगा।

उधर टीना का कहना है कि पूर्व में उसने एक पुरुष से विवाह किया था जो चार वर्ष तक चला। बाद में उसने खुद को एक समलैंगिक के रूप में पहचाना और फिर उस शादी के रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला किया जो कि उसकी बहन ने बिना उसकी रजामंदी के करवा दी थी। टीना ने बताया, "मैं उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश के एक छोटे से शहर मौलवीबाजार में पली-बढ़ी हूं। मैं और मेरे माता-पिता 2003 में मॉन्ट्रियल आए थे। मेरी बहन की वजह से हम यहां आए थे, जो कि शादी के बाद यहां रह रही थी।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।