नन्हे बेटे के सामने दोबारा शादी रचाने जा रहे हैं कूल कपल हार्दिक और नताशा ; वो भी वैलेंटाइन डे पर 

<p><em>वैलेंटाइन डे हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक एक बार फिर उदयपुर में शादी करेंगे। जी हाँ अब वे दोबारा से बड़ी वेडिंग को वैलेंटाइन डे पर प्लान कर रहे हैं। उन्होंने पहले एक मामूली कोर्ट मैरिज की थी और अब यह एक भव्य शादी होगी। खबरें तेज हैं कि राजस्थान के उदयपुर में वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर लवबर्ड्स शादी की प्रतिज्ञा लेंगे और एक बार फिर एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कस्में खाएंगे। तीन &nbsp;दिनों तक फंक्शन चलेंगे।&nbsp;आपके मन में सवाल आ सकता है कि कपल की शादी तो पहले ही हो चुकी है। तो आइए जानते हैं आपके सवाल का जवाब और शादी से जुड़ी सारी डिटेल्स :</em></p>

नन्हे बेटे के सामने दोबारा शादी रचाने जा रहे हैं कूल कपल हार्दिक और नताशा ; वो भी वैलेंटाइन डे पर 
13-02-2023 - 06:56 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सूत्रों के अनुसार हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की पहली शादी बहुत की शांत तरीके से हुई थी। ऐसे में अब कपल ने एक बार फिर धूमधाम से लैविश वेडिंग करने का फैसला लिया है। हालांकि कोविड और फिर क्रिकेट के बिजी शेड्यूल की वजह से मौका नहीं मिला था। अब बताया जा रहा है कि उदयपुर में होने वाली शादी के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 

उदयपुर में होगी ऑल व्हाइट थीम वेडिंग 
हार्दिक और नताशा की शादी इसलिए खास है क्योंकि दोनों ने शादी के लिए एक अनोखे दिन और जगह को चुना है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शादी उदयपुर के होटल से होगी और इस शाही समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी के फंक्शन 13 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेंगे। हल्दी-मेहंदी और संगीत के साथ शादी के बाद भी एक फंक्शन रखा गया है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक इस शादी की थीम ऑल व्हाइट रखी गई है। हालांकि यह पता नहीं चला है कि शादी सिर्फ हिंदू तरीके से होगी या क्रिश्चियन स्टाइल वेडिंग भी होगी। 

नन्हा बेटा अगस्त्य भी होगा शादी में शामिल 
हार्दिक और नताशा के 3 साल के बेटे अगस्त्य भी इस वेडिंग का हिस्सा बनेंगे। बताया जा रहा है कि कपल के अलावा उनके क्रिकेटर भाई क्रुणाल पंड्या पत्नी और बच्चे के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं। हार्दिक के पैरेंट्स भी उदयपुर में ही हैं। शादी की तैयारियां नवंबर में ही शुरू हो गई थीं। क्रिकेट और फिल्म जगत के कौन से सितारे इसमें हिस्सा लेंगे अभी यह पता नहीं चला है। 
 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।