अब अफरीदी नहीं! रोहित हैं ‘सिक्सर किंग’

NULL

अब अफरीदी नहीं! रोहित हैं ‘सिक्सर किंग’
08-08-2022 - 08:56 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा यूं ही सिक्सर किंग नहीं कहलाते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में रोहित ने पाकिस्तान के जबरदस्त ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। महज 16 गेंदों की पारी में 2 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए रोहित ने 33 रनों की पारी खेली और इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में अफरीदी को ओवरटेक कर लिया।
रोहित के नाम अब 477 छक्के हो गए हैं, जबकि अफरीदी के नाम 474 छक्के हैं। इस मुकाम तक पहुंचने में रोहित ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से कम मैच खेले हैं। रोहित ने यहां तक पहुंचने के लिए 409 मैच खेले, जबकि अफरीदी ने 524 इंटरनेशनल मैच खेले थे। इस लिस्ट में सबसे आगे कैरेबियाई किंग क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने अब तक 553 छक्के उड़ाए हैं।

भारतीय कप्तान के पास गेल के पीछे छोडऩे का मौका है। वह लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, जबकि गेल लंबे अर्से से इंटरनेशनल लेवल पर दिखे नहीं हैं। यह भी संभव है कि वह आगे दिखाई भी न दें।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।