सहकारिता विभागः 50 लाख से अधिक लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास

<p><em><strong>इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भक्तजन, समाजसेवी, जिला एवं उपखण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।</strong></em></p>

सहकारिता विभागः 50 लाख से अधिक लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास
13-11-2022 - 08:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अरनोदा में शनिवार को राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 50 लाख से अधिक लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने की जबकि विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पुरूषोत्तमलाल झंवर, गोपाललाल आंजना, भोपराज टांक, पिंकेश जैन और जसवंत सिंह आंजना थे। 
विकास कार्यों का शिलान्यास
मंत्री आंजना ने ग्राम पंचायत के ग्राम अरनोदा में मनरेगा के अन्तर्गत कम्युनिटी वाटर हार्वेस्टिंग पोण्ड, विधायक मद से सामुदायिक भवन, एफएफसी व एस बी एम के तहत कचरा संग्रहण केंद्र का शिलान्यास, ग्राम अरनोदा में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत सामुदायिक पशु आश्रय स्थल का शिलान्यास, विधायक मद अन्तर्गत ग्राम मेवासा की ढ़ाणी में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम चरलिया में विधायक मद अन्तर्गत सामुदायिक भवन निर्माण आदि विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर संत राकेश पुरोहित ने गोकथा का वाचन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भक्तजन, समाजसेवी, जिला एवं उपखण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।