UP Board Result 2023 : यूपी बोर्ड रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू....!

<p><em><strong>स्टूडेंट्स रिजल्ट पेज को अभी से बुकमार्क कर सकते हैं।</strong></em></p>

UP Board Result 2023 : यूपी बोर्ड रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू....!
19-04-2023 - 10:55 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

UP Board 10th, 12th Result 2023 Date Updates : यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार अब कुछ ही समय में खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इसी सप्ताह बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स रिजल्ट पेज को अभी से बुकमार्क कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बोर्ड इसी सप्ताह कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है। रिजल्ट डेट और टाइम की घोषणा एक दिन पहले की जा सकती है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे।
कक्षा 10वीं-12वीं की 3 करोड़ से ज्यादा कॉपियों की चेकिंग का काम 31 मार्च को ही पूरा कर लिया गया है। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने एग्जाम रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा। छात्रों को सलाह है कि वे अपने एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहें। पिछले साल की तरह बोर्ड इस वर्ष भी 1वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स, बोर्ड रिजल्ट से संबंधित ताजा अपडेट्स फॉलो कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।